ख़बरिस्तान नेटवर्क : मुंबई 26/11 हमले के दोषी तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाय जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक NIA और RAW की एक जॉइंट टीम स्पेशल फ्लाइट में उसे भारत ला रही है। कहा जा रहा है कि देर रात वह भारत पहुंच जाएगा। जिसके बाद वह NIA की कस्टडी में रहेगा।
राणा ने अमेरिका में दायर की थी याचिका
तहव्वुर राणा ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में प्रत्यर्पण को रोकने के लिए याचिका दायर की थी। जिसमें उसने कहा था कि वह पार्किसन बीमारी से पीड़ित है और अगर वह भारत डिपोर्ट होता है तो उसको प्रताड़ित किया जाएगा। उसकी इस याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया था।
2009 में FBI ने किया था अरेस्ट
मुंबई हमले के बाद साल 2009 में अमेरिका में FBI की टीम ने राणा को अरेस्ट किया था। FBI की टीम ने उसे लश्कर-ए-तैयबा के समर्थन में दोषी के मामले में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से ही वह लॉस एंजलिस के डिटेंशन सेंटर में बंद था। भारत लगातार अमेरिका से प्रत्यर्पण की मांग कर रहा था। जिसके बाद अमेरिका ने राणा के प्रत्यर्पण करने की मंजूरी दे दी।
मुंबई में करवाया था 26/11 अटैक
तहव्वुर राणा ने 26/11 मुंबई हमले में अमेरिकी आंतकी डेविड हेडली को भारत पहुंचाने में मदद की थी। आतंकियों ने 4 दिनों तक हमले किए। इन हमलों मे 175 लोग मारे गए, जिनमें 9 हमलावर भी शामिल थे। जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।