जालंधर के फिल्लौर में मस्या में माथा टेककर लौट रहे दंपति की बाइक को कार सवार ने टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद पति-पत्नी और उनका दो साल का बच्चा सड़क पर गिर गए। हादसे में महिला और उसके 2 साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान 26 साल की सोमा और 2 साल गुरप्रीत के रूप में हुई है। वहीं बाइक चला रहे शख्स की पहचान विनोद कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार परिवार फिल्लौर के पास गन्ना पिंड का रहने वाला था।