महाराष्ट्र में लव ट्रायंगल का मामला सामने आया है। एक ही लड़कें से दो प्रेमिकाएं प्रेम करती थी। जिसके बाद दोनों में ऐसी जंग हो गई कि एक की जान ही चले गई। दो लड़कियां एक ही युवक के पीछे पागल हो गई थी। लेकिन ये बात दोनों को नहीं पता थी। लेकिन जैसे ही लड़की को इसकी भनक लगी कि उसके बॉयफ्रेंड को कोई और लड़की भी प्यार करती है तो वह अगबबूला हो गई और दूसरी लड़की की हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक, मृतक लड़की का नाम शुभांगी काले है और उसकी उम्र 26 साल है। राजापेठ की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी लड़की अभी फरार बताई जा रही है।
क्या हैं पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि शुभांगी काले वर्धा जिले के आर्वी की रहने वाली है। 9 अक्तूबर को अमरावती में एक सोसायटी के पीछे से शुभांगी पर चाकू से हमला किया गया। जिसके बाद वह जोर से चिल्लाई और जमीन पर गिर गई। आरोपी लड़की हमला करने के बाद से फरार है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गंभीर घायल युवती को पास के अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बॉयफ्रेंड को लिया हिरासत में
पुलिस को शक है कि शुभांगी की हत्या माया नगर निवासी 25 साल की लड़की ने की है। पुलिस ने इस मामले में विकास सूरज नाम के युवक को हिरासत में लिया है।
पहले हुई गर्मा-गरम बहस
बॉयफ्रेंड को अपना बताकर दोनों में बहस हुई थी। इसके बाद लड़के ने दोनों में सुलह की कोशिश की। मगर शुभांगी पर दूसरी लड़की ने हमला कर दिया। शुभांगी और हत्या करने वाली लड़की दोनों एक ही युवक यानी सूरज से प्यार करती थी। इसी प्रेम प्रसंग के चलते शुभांगी की हत्या की गई। इस मामले में राजापेठ पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज करने के लिए जांच कर रही है।