web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

नए साल पर सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, PSEB ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट


नए साल पर सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर,
1/1/2025 5:18:52 PM         Kushi Rajput        PSEB released datesheet, LPG cylinder became cheaper, new year             

गुड मॉर्निंग जी। 

BSP पूर्व प्रधान जसबीर सिंह गढ़ी आम आदमी पार्टी में हुए शामिल 

बहुजन समाज पार्टी के पूर्व अध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए है।  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने उन्हे पार्टी में शामिल करवाया है। पढ़ें पूरी खबर

नए साल पर सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर

नए साल के पहले दिन LPG सिलिंडर के दाम में कमी (LPG Rate Cut ) आई है।  यह बदलाव 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में किया गया है। पढ़ें पूरी खबर 

नए साल पर लगे भूकंप के झटके

गुजरात के कच्छ में नए साल पर सुबह - सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 रही।  पढ़ें पूरी खबर  

लुधियाना कॉन्सर्ट में चला Diljit के दिल-लुमिनाटी का जादू

पंजाबी सिंगर और बॉलीवुड एक्टर दिलजीत दोसांझ का बीते दिन लुधियाना में कॉन्सर्ट था। इस कॉन्सर्ट में उन्होंने लुधियानावासियों के नए साल का जश्न डबल कर दिया।  पढ़ें पूरी खबर 

PSEB ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी कर दी गई है। 10वीं और 12वीं वोकेशनल और एनएसक्यूएफ (NSQF) विषयों के प्रैक्टिल परीक्षाएं 27 जनवरी से 4 फरवरी तक होगी। पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर में कल आधे दिन की छुट्टी का ऐलान

जालंधर  में 2 जनवरी 2025 गुरुवार को जिला प्रशासन की तरफ से आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है। पढ़ें पूरी खबर 

साल 2024 में Mata Vaishno Devi के दर्शन करने पहुंचे इतने लाख श्रद्धालु

श्री माता वैष्णो देवी में 2024 में 94.83 लाख  श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी लगाई है। यह जानकारी वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के CEO ने दी।  पढ़ें पूरी खबर 

पंजाब बंद के कारण GST विभाग को 58 करोड़ का घाटा

किसानों की तरफ़ से किए गए पंजाब बंद के कारण सरकार को भारी नुकसान उठाना पड़ा। पंजाब सरकार को वैट और जीएसटी से ही 90 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। पढ़ें पूरी खबर

 बेटा बना दरिंदा मां के साथ 4 बहनों की कर दी हत्या

नए साल की रात में लखनऊ में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। लखनऊ के नाका इलाके में एक बेटे ने ही अपनी मां और चार बहनों को मार दिया है। पढ़ें पूरी खबर 

आज का पंचांग

आज तृतीया है, आज गुरुवार है। अगर कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो राहुकाल का समय जरूर नोट कर लें, इस समय कोई शुभ कार्य न करें। आज राहुकाल 01:42 अपराह्न - 03:00 अपराह्न तक रहेगा। नक्षत्रों की बात करें तो आज श्रवण का योग है। चन्द्रमा आज मकर में संचार करेंगे। आज सूर्योदय 07:13 प्रात: और सूर्यास्त 05:35 सायं बजे होगा।

आज का राशिफल 

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आर्थिक रूप से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मन परेशान हो सकता है। अपनी भावनाओं को कंट्रोल रखें। बातचीत में बैलेंस बनाकर रखें। आय में कमी व खर्च के अधिकता की स्थिति हो सकती है।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। कुछ जातकों को रोजी-रोजगार में तरक्की मिल सकती है। आर्थिक रूप से दिन बढ़िया रहेगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के कुटुंब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। ऑफिस से जुड़े कार्यों को लेकर व्यस्तता रह सकती है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक खर्चों में वृद्धि होगी। बच्चों की सेहत पर नजर रखे

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, हालांकि उसकी सेहत पर नजर रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। भावुक होकर कोई भी फैसला न लें।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के कारोबार में वृद्धि होगी। व्यापारियों को आज धैर्य से काम लेना चाहिए। परिवार में शांति बनाए रखें। वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखें। मित्रों का सहयोग आर्थिक लाभ दिलाएगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों को आज मन में निराशा व असंतोष से बचना चाहिए। सेहत का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। कारोबार में विस्तार हो सकता है। आज किसी भी तरह के रिस्क से बचें, वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है।

तुला राशि-तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम दिलाएगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी, लेकिन शैक्षिक कार्यों के लिए परिवार से दूर जाना पड़ जा सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक रूप से आप पहले से अच्छी स्थिति में आ जाएंगे।

वृश्चिक राशि-सरकारी तंत्र का लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि भी हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अपनों का साथ होगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है।

धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। उच्च पद की प्राप्ति होगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। रोजी-रोजगार में तरक्की का इंतजार करने वालों को इंतजार बढ़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

मकर राशि-मकर राशि वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। धन का आवक बढ़ेगा।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम दिलाएगा। नौकरी के लिए जिन लोगों का इंटरव्यू शेड्यूल है, उन्हें सफलता मिल सकती है। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

मीन राशि-मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। लिखने-पढ़ने में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। आय से संपत्ति में वृद्धि भी हो सकती है। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में बढ़ोतरी होगी।

'PSEB released datesheet','LPG cylinder became cheaper','new year'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • न्यूजीलैंड में सबसे पहले मनाया गया नया साल,

    न्यूजीलैंड में सबसे पहले मनाया गया नया साल, पंजाब में 10 बजे से खुलेंगे स्कूल

  •  सस्ता हो गया LPG सिलेंडर,

    सस्ता हो गया LPG सिलेंडर, 19 रुपये रुपये कम हुए दाम, जानें नई कीमत

  • New Year 2025 :

    New Year 2025 : नए साल में होंगे ये बड़े बदलाव, हर घर-हर जेब पर दिखेगा असर

  • नए साल से पहले जारी हुए आदेश,

    नए साल से पहले जारी हुए आदेश, रेस्तरां-क्लब इतने बजे तक ही रहेंगे खुले

  • नए साल पर सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर,

    नए साल पर सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, PSEB ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट

  • नए साल पर जालंधर के घास मंडी में लगाया लंगर,

    नए साल पर जालंधर के घास मंडी में लगाया लंगर, शामिल हुए ये लोग, देखें वीडियो

Recent Post

  • डोनाल्ड ट्रंप के बयान ने मचाई खलबली,

    डोनाल्ड ट्रंप के बयान ने मचाई खलबली, भारत-पाक पर दिया यह बयान

  • क्यों है बिल्डिंग ब्रांच में करप्शन,

    क्यों है बिल्डिंग ब्रांच में करप्शन, इस तरह लग सकती है रोक

  • ड्रोन हमले में पीड़ित परिवार को 5 लाख देकर मदद करेगी SGPC,

    ड्रोन हमले में पीड़ित परिवार को 5 लाख देकर मदद करेगी SGPC, 3 घायलों में से 1 की हो चुकी मौत

  • Amazon-Swiggy के डिलीवरी बॉय को मिलेगी पेंशन,

    Amazon-Swiggy के डिलीवरी बॉय को मिलेगी पेंशन, केंद्र सरकार कर रही बड़ा फैसला

  • जालंधर में विजिलेंस ने ATP अधिकारी को रिश्वत मांगने के आरोप में किया अरेस्ट,

    जालंधर में विजिलेंस ने ATP अधिकारी को रिश्वत मांगने के आरोप में किया अरेस्ट, लोगों की अर्जियां लेट कर पैसे वसूलता था

  • Pakistan Earthquake Mystery: बार-बार भूकंप या गुपचुप परमाणु परीक्षण?

    Pakistan Earthquake Mystery: बार-बार भूकंप या गुपचुप परमाणु परीक्षण? जानें क्या है मामला

  • टुकड़े कर सूटकेस में पैक कर देंगे,

    टुकड़े कर सूटकेस में पैक कर देंगे, राजस्थान के सीएम भजनलाल को मिली धमकी

  • पंजाब सरकार की बड़ी पहल, पराली जलाने पर लगेगी रोक,

    पंजाब सरकार की बड़ी पहल, पराली जलाने पर लगेगी रोक, उद्योग मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने किया बड़ा ऐलान

  • पुलिस ने जेल से गिरफ्तार किया DSP,

    पुलिस ने जेल से गिरफ्तार किया DSP, नशा तस्करी के मामले में था शामिल

  • जालंधर में आज वकीलों की हड़ताल,

    जालंधर में आज वकीलों की हड़ताल, 150 वकीलों पर हुई FIR का किया विरोध

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY