खबरिस्तान नेटवर्क: फ्रांस से साइकिल पर आए पति-पत्नी कल डेरा बाबा नानक पहुंचे। इन्होंने 11 देशों की यात्रा की और कल राष्ट्रीय राजमार्ग 354 से होकर डेरा बाबा नानक में पहुंचे। इस दौरान फ्रांस से साइकिल से आए एंटोन और उनकी पत्नी मियामी ने कहा कि वे साइकिल से एशिया की यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने 9 महीने पहले जुलाई 2024 से फ्रांस के शहर वेंस में से साइकिल की यात्रा शुरु की थी।
इन देशों से होकर पहुंचे भारत
एंटोनी और उनकी पत्नी मियामी दोनों ही इंजीनियर हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि वे जुलाई से ही फ्रांस से साइकिल की यात्रा कर रहे हैं। वह इटली, स्लोवेनिया, अल्बानिया, ग्रीस, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान, क्रोएशिया और चीन से होते हुए साइकिल से भारत में पहुंचे हैं।
रोज 90 किलोमीटर तक चलाते हैं साइकिल
एंटोनी और उनकी पत्नी ने कहा कि वो रोज 90 किलोमीटर तक साइकिल चलाते हैं। अब तक वह 20,000 किलोमीटर की दूरी तय कर चुके हैं। अब तक वे लोग 10 हजार यूरो खर्च चुके हैं। गूगल मैप्स का इस्तेमाल करके वह रोज 90 किलोमीटर की यात्रा करते हैं। आज वह अटारी सीमा के जरिए पाकिस्तान जाएंगे और ईरान पहुंचकर अपनी साइकिल यात्रा खत्म कर देंगे।
पंजाब का पहनावा और परांठा आया पसंद
भारत यात्रा के दौरान पंजाब के डेरा बाबा नानक पहुंचे इस जोड़े ने कहा कि उनको पंजाब के लोगों का बहुत ज्यादा प्यार मिला। उन्होंने यहां के लोगों का पहनावा और परांठे बहुत अच्छे लगे। वह दोनों अलग-अलग देशों में से साइकिल यात्रा कर रहे हैं लेकिन उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हुई। अलग-अलग देशों में साइकिल चलाने के बाद पंजाब के लोगों ने उनका हालचाल भी पूछा और उन्हें काफी प्यार भी दिया।