पंजाब के बाद अब विदेश में भी मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान अमेरिका के न्यूयॉर्क की 33 साल इन्फ्लुएंसर Ariella La Langostaके रूप में हुई है। बता दे कि इससे पहले पंजाब में मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Kamal Kaur Bhabhi की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
कार में मिली लाश
जानकारी के अनुसार Ariella रविवार सुबह 4 बजे किसी अपने काम से निकली थीं, लेकिन रास्ते में किसी ने उसे गोली मार दी । पुलिस को Ariella का शव कार के अंदर मिला, जहां वह स्टीयरिंग पर मृत पड़ी थीं और शरीर पर गोलियों के कई निशान पाए गए। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है ।
5.5 लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स थे
Ariella सोशल मीडिया पर Ariella La Langosta नाम से जानी जाती थीं, साथ Ariella के इंस्टाग्राम पर 5.5 लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स थे। वह एक नाइटलाइफ इन्फ्लुएंसर थीं और Ikon New York और Opus Lounge जैसे क्लबों से जुड़ी हुई थीं।