web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

69वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स: बेशरम रंग के लिए शिल्पा राव को बेस्ट फीमेल सिंगर का पुरस्कार, 12th फेल को बेस्ट स्क्रीनप्ले


69वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स:
1/29/2024 11:37:58 AM         Raj        69th Filmfare Awards , Best Female Singer, award , Shilpa Rao , Besharam Rang, Best Screenplay , 12th Fail              69th Filmfare Awards: Best Female Singer award to Shilpa Rao for Besharam Rang, Best Screenplay to 12th Fail

69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट शुरू हो चुकी है। 12th फेल को बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मिला है। वहीं OMG-2 को बेस्ट स्टोरी का अवॉर्ड दिया गया। इशिता मोइत्रा को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए बेस्ट डायलॉग का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। यह अवॉर्ड सेरेमनी गांधीनगर (गुजरात) के गिफ्ट सिटी में हुई है। टेक्निकल अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट पहले ही हो गई थी। शाहरुख खान की फिल्म जवान को बेस्ट एक्शन की कैटेगरी में अवॉर्ड मिला है।

बेस्ट स्टोरी- अमित राय (OMG-2)

बेस्ट स्क्रीनप्ले- विधु विनोद चोपड़ा (12th फेल)

बेस्ट डायलॉग- इशिता मोइत्रा (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

बेस्ट लिरिक्स- अमिताभ भट्टाचार्य (तेरे वास्ते- जरा हटके जरा बचके)

बेस्ट म्यूजिक एल्बम- एनिमल से जुड़े सारे म्यूजिक डायरेक्टर्स को

अपकमिंग म्यूजिक टैलेंट के लिए आर.डी बर्मन अवॉर्ड- श्रेयस पुराणिक (सतरंगा- एनिमल)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल- शिल्पा राव बेशरम रंग (पठान)

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के गाने व्हॉट झुमका के लिए गणेश आचार्य को बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड दिया गया। टेक्निकल अवॉर्ड्स की कैटेगरी में सैम बहादुर को सबसे ज्यादा तीन, जबकि एनिमल को दो अवॉर्ड्स मिले हैं। 12th फेल की स्टारकास्ट भी इवेंट में शामिल हुई। 12th फेल को बेस्ट स्क्रीनप्ले का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है। बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में इस बार रणबीर कपूर, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, सनी देओल और विक्की कौशल नॉमिनेट हैं। वहीं बेस्ट एक्ट्रेस में दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, कियारा आडवाणी, रानी मुखर्जी और तापसी पन्नू को नॉमिनेशन मिला है। करीना कपूर, सारा अली खान, वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर और जान्हवी कपूर इस सेरेमनी में परफॉर्म करने वाले हैं। करण जौहर, आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल शो की होस्टिंग संभाल रहे हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी समारोह में शिरकत किया।

 टेक्निकल अवॉर्ड्स विनर्स के नामों पर एक नजर..

बेस्ट फिल्म के लिए नॉमिनेशन की लिस्ट

12th फेल

विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12th फेल 27 अक्टूबर 2023 को रिलीज हुई थी। विक्रांत मैसी ने फिल्म में लीड रोल निभाया है। यह फिल्म राइटर अनुराग पाठक की बुक '12th फेल' पर बेस्ड है। विधु विनोद चोपड़ा की ये फिल्म वैसे तो आईपीएस मनोज कुमार शर्मा की असल जिंदगी से इंस्पायर्ड है, लेकिन इसमें देश के हर गांव और छोटे शहरों के युवाओं की कहानी है।

एनिमल

फिल्म में काफी ज्यादा वॉयलेंस दिखाया गया है। एक चॉकलेटी बॉय की इमेज वाले रणबीर ने फिल्म में इंटेंस एक्शन किया है। साउथ के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म का डायरेक्शन किया है। इससे पहले उन्होंने शाहिद कपूर स्टारर फिल्म कबीर सिंह का निर्देशन किया था। फिल्म में काफी ज्यादा वॉयलेंस दिखाया गया है। एक चॉकलेटी बॉय की इमेज वाले रणबीर ने फिल्म में इंटेंस एक्शन किया है। साउथ के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म का डायरेक्शन किया है। इससे पहले उन्होंने शाहिद कपूर स्टारर फिल्म कबीर सिंह का निर्देशन किया था। संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने 850 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। फिल्म में रणबीर कपूर का नेवरसीन एक्शन अवतार देखने को मिला था।

जवान

2023 का साल शाहरुख के लिए ऐतिहासिक रहा। पठान के बाद जवान ने भी कमाई के कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए थे। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। साउथ के डायरेक्टर एटली निर्देशित यह फिल्म 7 सितंबर को रिलीज हुई है। इस फिल्म में शाहरुख, विजय सेतुपति और नयनतारा लीड रोल में थे। वहीं, दीपिका का फिल्म में कैमियो था। इनके अलावा सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, प्रियामणी, रिद्धी डोगरा, संजीता भट्‌टाचार्य ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म में किसान, स्वास्थ्य व्यवस्था, पर्यावरण को नुकसान व बढ़ते पूंजीवाद को निशाना बनाया गया है। कोरोनाकाल में ऑक्सीजन की कमी, बड़े कारोबारियों को आसान कर्ज जैसे मुद्दे देश में सभी को जोड़ते दिखे। फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आए।

पठान 

25 जनवरी 2023 को रिलीज पठान ने शाहरुख खान का शानदार कमबैक कराया। फिल्म ने सिर्फ हिंदी में 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया। हालांकि फिल्म को लेकर कुछ विवाद भी हुए। फिल्म के गाने बेशरम रंग को लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी।

OMG-2

11 अगस्त 2023 को रिलीज यह फिल्म सेक्स एजुकेशन जैसे गंभीर विषय पर बनी है। फिल्म को देखने के बाद आप बहुत कुछ सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। कुछ बातें हमारे दिल और दिमाग में चलती तो हैं, लेकिन वो सारी चीजें हम दुनिया के सामने कह नहीं पाते। अक्षय कुमार शिव के दूत बने हैं। जबकि पंकज त्रिपाठी भक्त की भूमिका में हैं।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

फिल्म में रणवीर सिंह का कैरेक्टर है रॉकी रंधावा और आलिया ने रानी का कैरेक्टर निभाया है। फिल्म ने 150 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म के गाने काफी हिट हुए थे। करण जौहर ने इस फिल्म के जरिए काफी वक्त बाद डायरेक्शन में वापसी की थी।

बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेशन की लिस्ट...

आदित्य रावल- फराज, अनिल कपूर (एनिमल), बॉबी देओल (एनिमल), इमरान हाशमी (टाइगर 3), तोता रॉय चौधरी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी), विक्की कौशल (डंकी),

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की शुरुआत 1954 में हुई थी। इस अवॉर्ड सेरेमनी का हर साल आयोजन होता है। पहली बार फिल्म 'दो बीघा जमीन' को इस अवॉर्ड से नवाजा गया था। अभी तक के रिकॉर्ड पर नजर डाले तो रणवीर सिंह की फिल्म 'गली बॉय' को सबसे ज्यादा 13 फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले हैं। वहीं सबसे ज्यादा नॉमिनेशन शाहरुख खान की फिल्म कभी अलविदा न कहना ( 23 नॉमिनेशन) और आमिर खान की रंग दे बंसती को ( 21 नॉमिनेशन) मिले हैं। सबसे ज्यादा अवॉर्ड (21 बार) लेखक और डायरेक्टर गुलजार को मिले हैं।


 

'69th Filmfare Awards','Best Female Singer','award','Shilpa Rao','Besharam Rang','Best Screenplay','12th Fail'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • 12th फेल मूवी रिव्यू : रियल लाइफ इंस्पायर्ड ड्रामा  मूवी है 12th फेल ,

    12th फेल मूवी रिव्यू : रियल लाइफ इंस्पायर्ड ड्रामा मूवी है 12th फेल , जीरो से हीरो बनने का सफर दिखाती फिल्म

  • 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में एनिमल को सबसे ज्यादा 19 नॉमिनेशंस,

    69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में एनिमल को सबसे ज्यादा 19 नॉमिनेशंस, शाहरुख को बेस्ट एक्टर के दो

  • 69वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स:

    69वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स: बेशरम रंग के लिए शिल्पा राव को बेस्ट फीमेल सिंगर का पुरस्कार, 12th फेल को बेस्ट स्क्रीनप्ले

  •  '12th फेल' के 100 दिन पूरे,

    '12th फेल' के 100 दिन पूरे, डायरेक्टर की वाइफ ने ओटीटी पर रिलीज करने का दिया था सुझाव

  •  '12th फेल' फेम डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने काट लिया था  इस एक्ट्रेस का हाथ,

    '12th फेल' फेम डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने काट लिया था इस एक्ट्रेस का हाथ, बॉबी देओल ने बताया पूरा किस्सा

Recent Post

  • IPL एक हफ्ते के लिए स्थगित,

    IPL एक हफ्ते के लिए स्थगित, गृह मंत्रालय का सभी राज्यों को दिशा-निर्देश

  • जालंधर में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं,

    जालंधर में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं, स्थिति पूरी तरह से ठीक - DC हिमांशु अग्रवाल, देखें Video

  • पाकिस्तान ने 300-400 ड्रोन दागे,

    पाकिस्तान ने 300-400 ड्रोन दागे, इंडियन आर्मी ने जिम्मेदारीपूर्वक जवाब दिया - सेना

  • World Bank ने भी पाकिस्तान की मदद करने से किया इनकार,

    World Bank ने भी पाकिस्तान की मदद करने से किया इनकार, बोला- हम नहीं हल कर सकते समस्या

  • भारत ने पाकिस्तान के 500 ड्रोन को किया ध्वस्त,

    भारत ने पाकिस्तान के 500 ड्रोन को किया ध्वस्त, 24 जगहों को बनाना चाहते थे निशाना

  • पाक सांसद ने शहबाज शरीफ को गिद्दड़ बताया,

    पाक सांसद ने शहबाज शरीफ को गिद्दड़ बताया, पीएम मोदी का किया गुणगान

  •  गृह मंत्रालय ने सभी मुख्य सचिवों को भेजी चिट्ठी,

    गृह मंत्रालय ने सभी मुख्य सचिवों को भेजी चिट्ठी, आपातकालीन खरीद के लिए जारी किए निर्देश

  • जालंधर में DC ने जारी किए सख्त आदेश,

    जालंधर में DC ने जारी किए सख्त आदेश, 9 मई से पटाखों पर लगाया बैन

  • हिमाचल ने पंजाब-जम्मू बस सेवाएं रोकी,

    हिमाचल ने पंजाब-जम्मू बस सेवाएं रोकी, वैष्णो देवी जाने वाली बसें वापस बुलाईं

  • चंडीगढ़-मोहाली में 7 बजे के बाद मार्किट रहेगी बंद,

    चंडीगढ़-मोहाली में 7 बजे के बाद मार्किट रहेगी बंद, सिर्फ इमरजैंसी सेवाएं ही खुली रहेंगी

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY