web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

Hry Assembly Election Survey Report : 53% जनता भाजपा की चाहती है सरकार, 41% महिलाएं नायब सैनी को CM बनाने के पक्ष में


Hry Assembly Election Survey Report : 53% जनता भाजपा की
9/5/2024 2:31:00 PM         Raj        Haryana Assembly Election, Haryana News, Haryana News in Hindi, Haryana Election Survey, Haryana BJP, CM Nayab Singh Saini             

53 percent people want this partys government : आम जनता के मूड को समझने के लिए चुनावी मौसम के बीच अब किए जा रहे सर्वे में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। हाल ही में प्रकाशित हुए आउटलुक-हंसा के सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के 53 प्रतिशत मतदाता तीसरी बार भाजपा को सत्ता में देखना चाहते हैं, तो वहीं कांग्रेस मात्र 44 प्रतिशत मतदाताओं के समर्थन के साथ बड़े अंतर से पिछड़ती हुई दिख रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की घोषणाओं ने भी उनकी लोकप्रियता को कम समय में ही शीर्ष पर पहुंचा दिया है। उक्त सर्वे और जनता के मिजाज से तो भाजपा सरलता से स्पष्ट बहुमत प्राप्त करती दिख रही है, हालांकि अभी राजनैतिक सरगर्मियों के ओर बढ़ने के साथ यह देखना दिलचस्प होगा कि 8 अक्टूबर को सियासत का यह ऊंट किस करवट बैठता है।

दूसरे स्थान पर कांग्रेस का दबदबा

जनता के अनुसार भाजपा सबसे अधिक सीटों पर विजय प्राप्त करने जा रही है, वहीं जजपा, आप और अन्य पार्टियां तमाम गठबंधनों के गुणा भाग करने के बाद भी दौड़ से बाहर ही दिख रही हैं। गौरतलब है कि उक्त सर्वे में प्रदेश की सभी विधानसभाओं में 8 हजार से अधिक पुरुषों और 5 हजार से अधिक महिलाओं को मिलाकर कुल 14,670 लोगों की राय ली गई, जिसमें लोगों के लिंग, जाति, वर्ण और क्षेत्र का विशेष ध्यान रखा गया। सर्वे के अनुसार चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनने जा रही है, वहीं कांग्रेस दूसरे स्थान पर, तो अन्य दल अभी भी चुनाव में पकड़ बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं।

महिलाओं में अद्वितीय लोकप्रियता

भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने केंद्र और राज्य, दोनों ही स्तरों पर महिला वोटरों की आकांक्षाओं को हमेशा प्राथमिकता पर रखा है। यही कारण है कि लोकसभा चुनाव की ही तर्ज पर विधानसभा चुनाव में भी महिलाओं का स्पष्ट रूझान भाजपा के पक्ष में जाता दिख रहा है। केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महिला सशक्तिकरण संबंधी नीतियों का लाभ प्रदेश में भी भाजपा को मिल रहा है। खास तौर पर मुख्यमंत्री नायब सैनी की महिला वोटरों के बीच अच्छी खासी लोकप्रियता देखी गई है। यही कारण है कि 41 प्रतिशत महिला वोटरों ने नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार माना है।

आंतरिक कलह से बैकफुट पर

इसी वर्ष हुए लोकसभा चुनावों में प्रदेश की 10 में से 5 सीटें जीतने के बाद कांग्रेस पार्टी को एक दशक बाद प्रदेश में सत्ता में वापस लौटने की संभावना दिखाई दे रही थी, हालांकि सर्वे में कांग्रेस के मंसूबों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी और अंतर्कलह को इसका मुख्य कारण माना जा रहा है। जहां एक ओर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा-दीपेंद्र हुड्डा मुख्यमंत्री पद हेतु ताल ठोंकते दिख रहे थे, वहीं कुमारी सेलजा, रणदीप सुरजेवाला और चौधरी बीरेंद्र सिंह जैसे कद्दावर नेताओं की सक्रियता से कांग्रेसियों के भीतर खींचतान शुरू हुई है।

90 सीटों के लिए इतने आवेदन 

इतने सारे संभावित चेहरों की ऊहापोह के बीच कांग्रेस पार्टी शीर्ष नेतृत्व से लेकर कार्यकर्ताओं के स्तर तक दो फाड़ हो गई है। एक ओर जहां हुड्डा पिता-पुत्र मुख्यमंत्री पद हेतु स्वयंभू बनते दिखाई दे रहे हैं, वहीं अन्य नेता भी लगातार मुख्यमंत्री का चेहरा बनने के लिए कवायद में लगे हुए हैं। कांग्रेस पार्टी में टिकटों को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है, जहां 90 सीटों के लिए लगभग 3000 उम्मीदवारों के आवेदन आए हैं। टिकट आवंटन के दौरान भी अपने नेता को टिकट न मिलने पर, हर सीट पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बागी हो जाने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

नायब सिंह सैनी होंगे ट्रम्प कार्ड

कांग्रेस में जहां एक ओर मुख्यमंत्री पद हेतु कोई स्पष्ट चेहरा ही नहीं है, वहीं सर्वे के अनुसार 29 प्रतिशत वोटरों के बीच मुख्यमंत्री पद हेतु नायब सिंह सैनी लोकप्रिय चेहरा हैं। हरियाणा में साढ़े 9 साल तक एक सफल कार्यकाल का निर्वहन करने के बाद जब पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को केंद्र में बुलाया गया, तब नायब सिंह सैनी के रूप में भाजपा ने प्रदेश को नई पीढ़ी के नए चेहरे का मुख्यमंत्री दिया। मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने के इस मास्टरस्ट्रोक से भाजपा ने 10 साल तक सत्ता में रहने के बावजूद उठने वाली नाराजगी पर भी पूर्ण विराम लगा दिया। 

राजनीतिक जीवन की शुरुआत

पार्टी के अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले सैनी पिछड़े समाज से आते हैं। यही कारण है कि पार्टी के आम कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समाज के पिछड़े वर्ग में भी उनकी बहुत मजबूत पकड़ है।  किसानों की सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने, अग्निवीर प्रतिभागियों को राज्य सेवा की नौकरियों में विशेष प्रावधान देने, बिना खर्ची-पर्ची के युवाओं को रोजगार देने, और महिलाओं को मात्र 500 रुपए में गैस सिलिन्डर देने से संबंधित योजनाओं ने इस लोकप्रियता के इजाफे में मुख्य भूमिका निभाई है।

लगातार बढ़ती भाजपा की शक्ति

चुनावों में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से अन्य दलों के कार्यकर्ताओं का झुकाव भारतीय जनता पार्टी की तरफ बढ़ रहा है। इसी का परिणाम है कि किरण चौधरी, जोगीराम सिहाग,रामकुमार गौतम और देवेन्द्र बबली और संजय कबलाना आदि कद्दावर क्षेत्रीय नेताओं और विधायकों ने जनता के मिजाज को समझते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। इसके अलावा, अंबाला की मेयर शक्ति रानी शर्मा, पूर्व जेल अधीक्षक सुनील सांगवान और असंख्य युवा कार्यकर्ता भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। कांग्रेस में जहां कुर्सी की लालसा के कारण गुटबाजी दिखाई देती है, वहीं भाजपा ने विकास राजनीति का उदाहरण प्रस्तुत किया है। 

'Haryana Assembly Election','Haryana News','Haryana News in Hindi','Haryana Election Survey','Haryana BJP','CM Nayab Singh Saini'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • 'निमंत्रण पाकर नहीं जाया जाता मंदिर', जानें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

    'निमंत्रण पाकर नहीं जाया जाता मंदिर', जानें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के सवाल पर बोले राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा

  • Hry Assembly Election Survey Report : 53% जनता भाजपा की

    Hry Assembly Election Survey Report : 53% जनता भाजपा की चाहती है सरकार, 41% महिलाएं नायब सैनी को CM बनाने के पक्ष में

  • Haryana Assembly Election: AAP ने 20 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी

    Haryana Assembly Election: AAP ने 20 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी , गठबंधन पर नहीं बनी बात!

  • Haryana Assembly Election: AAP ने 3 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

    Haryana Assembly Election: AAP ने 3 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित , 90 सीटों पर नाम का हो चुका ऐलान

  • हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच राम रहीम ने मांगी 20 दिन की पैरोल

    हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच राम रहीम ने मांगी 20 दिन की पैरोल , 20 साल की सजा में 10 बार आ चुका बाहर

  • Haryana Election Update : 90 सीटों पर शाम 4 बजे तक 54.3% वोटिंग

    Haryana Election Update : 90 सीटों पर शाम 4 बजे तक 54.3% वोटिंग , केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने डाला वोट

  • Haryana Vidhansabha Election : हरियाणा की विधानसभा सीटों

    Haryana Vidhansabha Election : हरियाणा की विधानसभा सीटों पर मतदान आज, 1031 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे वोटर्स

  • Bima Sakhi Yojna : हरियाणा को एक बार फिर बड़ा तोहफा देने जा रहे पीएम

    Bima Sakhi Yojna : हरियाणा को एक बार फिर बड़ा तोहफा देने जा रहे पीएम मोदी, हर महीने महिलाओं को मिलेंगे 7000 रुपए, जानें बीमा सखी योजना

  • Hry Municipal Corporation Election : 2 मार्च को हरियाणा

    Hry Municipal Corporation Election : 2 मार्च को हरियाणा नगर निकाय चुनाव, अंबाला और सोनीपत में होंगे मेयर के चुनाव

  • Lado Lakshmi Scheme : हरियाणा में महिलाओं की बल्ले-बल्ले, निकाय चुनाव के

    Lado Lakshmi Scheme : हरियाणा में महिलाओं की बल्ले-बल्ले, निकाय चुनाव के बाद मिलेंगे 2100-2100 रुपये, हर साल युवाओं को दी जाएगी सरकारी नौकरी

Recent Post

  • IPL एक हफ्ते के लिए स्थगित,

    IPL एक हफ्ते के लिए स्थगित, गृह मंत्रालय का सभी राज्यों को दिशा-निर्देश

  • जालंधर में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं,

    जालंधर में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं, स्थिति पूरी तरह से ठीक - DC हिमांशु अग्रवाल, देखें Video

  • पाकिस्तान ने 300-400 ड्रोन दागे,

    पाकिस्तान ने 300-400 ड्रोन दागे, इंडियन आर्मी ने जिम्मेदारीपूर्वक जवाब दिया - सेना

  • World Bank ने भी पाकिस्तान की मदद करने से किया इनकार,

    World Bank ने भी पाकिस्तान की मदद करने से किया इनकार, बोला- हम नहीं हल कर सकते समस्या

  • भारत ने पाकिस्तान के 500 ड्रोन को किया ध्वस्त,

    भारत ने पाकिस्तान के 500 ड्रोन को किया ध्वस्त, 24 जगहों को बनाना चाहते थे निशाना

  • पाक सांसद ने शहबाज शरीफ को गिद्दड़ बताया,

    पाक सांसद ने शहबाज शरीफ को गिद्दड़ बताया, पीएम मोदी का किया गुणगान

  •  गृह मंत्रालय ने सभी मुख्य सचिवों को भेजी चिट्ठी,

    गृह मंत्रालय ने सभी मुख्य सचिवों को भेजी चिट्ठी, आपातकालीन खरीद के लिए जारी किए निर्देश

  • जालंधर में DC ने जारी किए सख्त आदेश,

    जालंधर में DC ने जारी किए सख्त आदेश, 9 मई से पटाखों पर लगाया बैन

  • हिमाचल ने पंजाब-जम्मू बस सेवाएं रोकी,

    हिमाचल ने पंजाब-जम्मू बस सेवाएं रोकी, वैष्णो देवी जाने वाली बसें वापस बुलाईं

  • चंडीगढ़-मोहाली में 7 बजे के बाद मार्किट रहेगी बंद,

    चंडीगढ़-मोहाली में 7 बजे के बाद मार्किट रहेगी बंद, सिर्फ इमरजैंसी सेवाएं ही खुली रहेंगी

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY