खबरिस्तान नेटवर्क: आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने शुक्रवार (6 जून) को रेपो रेट को लेकर फैसला सुना दिया है। इसके अनुसार, अब रेपो रेट को 0.50% तक घटा दिया गया है। आरबीआई के इस फैसले के बाद लोगों को बड़ी राहत मिल सकती हैं क्योंकि अब वो कम दर पर होम लोन से लेकर सभी लोन ले पाएंगे। बता दें कि आरबीआई के इस फैसले के बाद देश में नया रेपो रेट 5.50% हो गया है। इसके बाद होम लोन समेत सभी कर्ज सस्ते हो जाएंगे।
भारत में मजबूत हो रही अर्थव्यवस्था
इस फैसले के बारे में बताते हुए आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में मजबूती लगातार जारी है। दुनिया में भारत का ग्रोथ रेट इस समय सबसे तेज है। घरेलू डिमांड ने भारत को ताकतवर बताया है। वहीं, वैश्विक आर्थिक ग्रोथ में अभी सुस्ती है। इस समय भारत में निवेशकों के लिए भरपूर मौका है।
पहले भी 2 बार मिल चुका है तोहफा
आज के फैसले से पहले भी दो बार आरबीआई साल 2025 में रेपो रेट को लेकर बड़ी राहत दे चुका है। ये राहत पहले फरवरी और फिर अप्रैल के महीने में दी गई थी। इस दौरान आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25%-0.25% की कटौती की थी। बता दें कि आरबीआई के रेपो रेट को लेकर फैसले के आने से पहले शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट से खुले हैं इसकी शुरुआत में कारोबार में आईटी और पीएसयू बैंक सेक्टर में खरीदारी को ज्यादा देखा गया है। शुक्रवार की सुबह करीब 9.23 बजे, सेंसेक्स का 82.43 अंक और 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,359.61 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 7.70 अंक या 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,743.20 पर कारोबार कर रहा था।