खबरिस्तान नेटवर्क : बरसात के इस मौसम में कई सारी बीमारियों और संक्रमणों का खतरा बढ़ता जा रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों से लगातार आई फ्लू के मामले सामने भी आ रहे हैं। दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में यह संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा हैं। आंखों में वायरल और बैक्टीरियल दोनों तरह के इन्फेक्शन देखने को मिल रहे हैं।
क्यों होता है कंजक्टिवाइटिस?
आंख की समस्या से परेशान ज्यादातर लोग कंजक्टिवाइटिस यानी आई फ्लू की चपेट में है। आमतौर पर मौसम में नमी और उमस भरी गर्मी से कंजक्टिवाइटिस (आई फ्लू) के मरीजों की संख्या में इजाफा हो जाता है। हालांकि, इस बार हर साल की तुलना में कुछ ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं, जिसके कुछ अहम कारण हो सकते हैं।
डॉक्टर अनुसार इसका एक अहम कारण मानसून में बैक्टीरिया, वायरस और क्लैमाइडिया इन्फेक्शन का खतरा ज्यादा होता है। दरअसल, इस मौसम में ह्यूमिडिटी के कारण वायरस को जहां फैलने का मौका मिलता है, वहीं नमी की वजह से इन्फेक्शन हमारे बीच लंबे समय तक रहता है। ऐसा ही कुछ कंजक्टिवाइटिस के साथ भी है। ये एडेनोवायरस, हर्पीस सिम्प्लेक्स वायरस और वैरिसेला जोस्टर जैसे वायरस की वजह से होता है।
ये भी पढ़ें : बारिश के मौसम में ये स्नैक्स खाएं, टेस्टी होने के साथ साथ बॉडी के लिए हेल्दी भी
बड़ी संख्या में लोग आ रहे चपेट में
इस मौसम में ज्यादा पसीना आने की वजह से लोग अपनी आंखों को बार-बार छूते हैं, जिसकी वजह से यह इन्फेक्शन फैलने लगता है। अहम बात यह हैं कि बड़ी संख्या में बच्चे इसकी चपेट में आ रहे हैं। हालांकि, कंजक्टिवाइटिस किसी भी उम्र के लोगों में हो सकता हैं। परिवार में अगर कोई एक इसकी चपेट में आ गया, तो बाकी सदस्यों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत हैं। आई फ्लू ठीक होने में 5 से 10 दिन का समय लग सकता है।
आई फ्लू के लक्षण
इस इन्फेक्शन से बचने का एक उपाय यह भी है कि आप इसके लक्षणों को देखते ही सतर्क हो जाएं और दूसरों से खुद को अलग करके डॉक्टर के पास जाएं।
- आंखें लाल होना
- आंखों में चुभन
- आंखों में खुजली
- आंखें चिपकना
- आंखों में सूजन है
- लाइट सेंसिटिविटी
Eye FLU से बचने के उपाय
- थोड़े-थोड़े समय पर अपने हाथों की सफाई करें।
- आंखों को बार-बार न छुएं।
- अपने आसपास सफाई रखें।
- अपनी आंखों को समय-समय पर धोएं।
- अगर बाहर जाना ज्यादा जरूरी है तो काला चश्मा पहन कर जाएं।
-पीड़ित व्यक्ति से आई कांटेक्ट बनाने से बचें।
- संक्रमित व्यक्त के बेड, तौलिया या कपड़े इस्तेमाल न करें।
- टीवी-मोबाइल से दूरी बनाए रखें।
आंखों में ज्यादा दर्द होने पर करें ये उपाय
थोड़ी-थोड़ी देर पर ठंडे पानी से आंख धोएं.
इसके अलावा गुलाब जल से आंख धोने से आंखों का इन्फेक्शन कम हो जाता है और आंखों की गंदगी हट जाती है.
क्या न करें
- अगर आपको आंखो का इंफेक्शन हो जाए तो सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लें।
- इसके बाद कहे अनुसार नियमित दवा लें।
- अपनी उपयोग की चीजें, जैसे- तौलिया और रूमाल किसी के साथ शेयर न करें।
- आंखों के इंफेक्शन होने पर चश्मे का प्रयोग करें, भूलकर भी लेंस न लगाएं।
- इंफेक्शन होने के बाद घर पर ही रहें, अगर आप बाहर जाएंगे तो इससे इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाएगा।
कंजंक्टिवाइटिस के लक्षण कम करने के उपाय
- आंखों में जलन और खुजली होने पर दवा डालें।
- किसी भी तरह के साबुन से अपने चेहरे को न धोएं।
- कभी भी हाथों से आंख को न रगड़ें।
- कभी भी बाहर से आने के बाद सबसे पहले अपना हाथ साफ करें, उसके बाद अपनी आंखों को साफ करें।
- आई ड्रॉप डालने से पहले भी अपने हाथ को अच्छे से साफ कर लें।