खबरिस्तान नेटवर्क : देशभर के विभिन्न राज्यों में आई फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यूपी, दिल्ली और हरियाणा समेत कई राज्यों में आई फ्लू आउटब्रेक होने के कारण मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति बन गयी है। इसी बीच आई फ्लू से बचाव के लिए इंटरनेट और सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किये जा रहे हैं। हाल ही में एक लाखों फॉलोवर वाले एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो शेयर की गयी है, जिसमें यह बताया गया है कि आई फ्लू को तुरंत ठीक करने के लिए आप आंखों में लार लगा सकते हैं। ऐसा करने से आई फ्लू एक ही दिन में ठीक हो जाता है।
हालांकि ये बात हमने अपने आसपास कई लोगों के मुंह से भी सुनी होगी। लेकिन क्या वाकई में आई फ्लू को ठीक करने के लिए मुंह की लार काम या सकती है? आईए जानते हैं -
जानें क्या है सच्चाई
आई फ्लू एक तरह का इन्फेक्शन है, इसे आंख आना, पिंक आई और कंजक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) भी कहा जाता है। आई फ्लू को ठीक करने के लिए तमाम तरह के घरेलू उपचार वाली जानकारियां इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया है कि आंखों में काजल की तरह लार लगाने से एक दिन में ही आई फ्लू ठीक हो जाएगा। मग इस तरह की किसी भी सलाह पर बिना डॉक्टर से बात किये भरोसा नहीं करना चाहिए।
ये भी पढ़ें : बेंगलुरु के डॉक्टरों ने किया कमाल, 52 साल की महिला के सिर पर बचपन से थी उभरी हुई गांठ, सर्जरी कर निकाली
एक्सपर्ट अनुसार आई फ्लू होने पर इस तरह के किसी भी दावे पर भरोसा करना नुकसानदायक होता है। आई फ्लू होने पर आंखों में लार लगाने से इन्फेक्शन बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि यह दावा भ्रामक और गलत है। आई फ्लू होने पर सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए और सही समय पर इलाज करवाना चाहिए।
आई फ्लू वायरस के कारण होता है
आई फ्लू आंखों का संक्रमण है, जिसकी वजह से आंखों में लालिमा, दर्द और सूजन जैसी परेशानियां होती हैं। आई फ्लू वायरस से संक्रमित होने की वजह से होती है और यह बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैलती है। संक्रमित व्यक्ति से सीधे संपर्क में आने की वजह से आपको भी यह बीमारी हो सकती है। आई फ्लू को पिंक आई और कंजंक्टिवाइटिस भी कहा जाता है। इस बीमारी में आंखों के सफेद हिस्से में मौजूद लेयर कंजंक्टिवा में सूजन होती है। बरसात के मौसम में नमी और बैक्टीरिया और वायरस बढ़ जाते हैं और इसकी वजह से आंखों में एलर्जी और इन्फेक्शन हो सकता है।
आई फ्लू होने पर क्या करें
डॉक्टर ने बताया कि यह संक्रमण एक आंख से शुरू होता है और जल्दी ही दूसरी आंख में भी फैल जाता है। कोई भी लक्षण दिखने पर आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। डॉक्टर आपको नीचे बताई सलाह दे सकता है
- मोक्सीफ्लोक्सासिन आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें
- आंखों को गुनगुने पानी से क्लीन करें
- आंखों को साफ करने के लिए साफ और सूती कपड़े का इस्तेमाल करें
- लक्षण गंभीर होने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं