web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

अगला नंबर विधायक अरोड़ा के समधी मदान का, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी


अगला नंबर विधायक अरोड़ा के समधी मदान का,
5/31/2025 6:04:44 PM         Raj        Raman Arora,Raju Madan, Audio leak, Jalandhar MLA Arrested, Raman Arora Arrested, Punjab Government Jalandhar, Corruption charges, Jalandhar Big Breaking News, Jalandhar Latest News             ਮਹੇਸ਼ ਮਖੀਜਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅਗਲਾ ਨੰਬਰ ਰਮਨ ਅਰੋੜਾ ਦੇ ਕੁੜਮ ਮਦਾਨ ਦਾ, ਕਦੇ ਵੀ ਹੋ ਸਕਦੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰੀ 

खबरिस्तान नेटवर्क : जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा के करप्शन केस में उनके राईट हैंड महेश मखीजा की गिरफ्तारी के बाद अगला नंबर राजू मदान का है। विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक मदान भी जल्द उनकी गिरफ्त में होगा। विधायक का बेटा राजन अरोड़ा भी सरेंडर कर सकता है। विधायक अरोड़ा के इस मामले में मेन कैरेक्टर में से एक राजू मदान को उनका सियासत मोह ले डूबा। लीडर बनने की चाहत में बिजनेस भी खराब कर बैठे।

विधायक रमन अरोड़ा के समधी राजू मदान अपनी बाक्स इंडस्ट्री का बड़ा नाम है, मगर लीडरी की चक्कर और सियासत का आकर्षण उन्हें वहां ले आया जहां से वापसी नामुमकिन लग रही है। उनका नाम रमन अरोड़ा वाले करप्शन केस में शामिल हो गया है। लुकआउट नोटिस भी जारी हो चुका है। 

जालंधर में करप्शन के मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को बीते दिनों विजिलेंस राजू मदान के घर लेकर गई थी। उनका पूरा नाम राजू रोशन लाल मदान है। राजू मदान का घर गोविंद नगर बस्ती गुजां में है। राजू मदान की बाक्स फैक्ट्री है, जो मिठाई के डिब्बे बनाती है। अपनी इंडस्ट्री में मदान का बड़ा नाम है। शहर की सबसे बड़ी स्वीट श़ॉप लवली के डिब्बे भी मदान ही बनाते रहे हैं।

मामले में गायब हुए तीन बैग चर्चा का विषय बने हुए हैं। आरोप है कि इन बैगों को गायब करने में मदान की अहम भूमिका है। वहीं रमन अरोड़ा से पूछताछ में भी खुलासा हुआ है कि मदान भी उनके साथ कनेक्टेड हैं। रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। 

विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक मदान ने किसी सरकारी जमीन पर कब्जा किया है। बस्ती गुजां में एक प्लाट पर कब्जे की भी जांच चल रही है। आरोप है कि मदान ने मां-बेटी पर केस भी करवाया था। अरोड़ा के घर से मिले 4 मोबाइल फोन से अहम जानकारियां मिली हैं। विजिलेंस ने दुआ स्वीट्स के मालिक के बारे में इनपुट जुटाए हैं। एक तेल कारोबारी से भी लंबी पूछताछ की गई है। 

समधी के साथ सियासत में आए

राजू मदान यूं तो बिजनेसमैन हैं, मगर अपने समधी रमन अरोड़ा के विधायक बनने के बाद वह भी राजनीति में एक्टिव हो गए थे। इससे पहले वह धार्मिक आयोजनों में अहम भूमिका निभाते थे। करीब तीन साल राजू ने भी सियासी लीडर की तरह पूरी फीलिंग ली। वह अक्सर सामाजिक और सियासी प्रोग्राम में नजर आते थे। कई जगह तो वह रमन अरोड़ा की जगह भी जाते थे। लोग भी उन्हें रमन अरोड़ा का प्रतिनिध ही मानते थे। होशियारपुर रोड और रामामंडी के आसपास के इलाकों में राजू मदान का सियासी कद ज्यादा था। इसी इलाके में विजिलेंस को कई गड़बड़ियां मिली हैं।

मदान का ग्राफ तेजी से बढ़ा

रमन अरोड़ा के विधायक बनने के बाद राजू मदान की पापुलैरिटी का ग्राफ भी तेजी से बढ़ा। नगर निगम चुनाव में राजू मदान मेयर के पद के दावेदार के रूप में भी उभरे थे, मगर जगदीश राज राजा के आम आदमी पार्टी में आने के बाद राजू मदान की ये दावेदारी खारिज हो गई थी। 

गिरफ्तार या फरार तय नहीं

सूत्रों की मानें तो मदान तीन लोगों के साथ पकड़े जा चुके हैं। मगर विजिलेंस ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की है। पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था। राजू मदान इस मामले में फरार चल रहे हैं। विजिलेंस को संदेह है कि राजू मदान और उनके बेटे के पास अरोड़ा की अवैध गतिविधियों से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग या दस्तावेज हैं। उनके घर पर पुलिस तैनात है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

'Raman Arora','Raju Madan','Audio leak','Jalandhar MLA Arrested','Raman Arora Arrested','Punjab Government Jalandhar','Corruption charges','Jalandhar Big Breaking News','Jalandhar Latest News'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • मॉडल टाउन मार्केट से दिन-दहाड़े बाइक लेकर चोर फरार,

    मॉडल टाउन मार्केट से दिन-दहाड़े बाइक लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

  • आम आदमी पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा ने जमकर की पुलिस की तारीफ,

    आम आदमी पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा ने जमकर की पुलिस की तारीफ, बोले - 'आज बड़ी घटना होने से बची'

  • कमल विहार में दो गुटों का झगड़ा,

    कमल विहार में दो गुटों का झगड़ा, गोली चलने के आरोप

  • लैंटर में छिपा रखी थी शराब,

    लैंटर में छिपा रखी थी शराब, एक एक कर निकाली सैंकड़ों बोतलें

  • AAP ने रमन अरोड़ा को लेकर साझा की पोस्ट,

    AAP ने रमन अरोड़ा को लेकर साझा की पोस्ट, लिखा - अपना हो या बेगाना भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं

  • सीएम के पोर्टल से फंसे MLA Raman Arora,

    सीएम के पोर्टल से फंसे MLA Raman Arora, एटीपी वशिष्ठ के साथ मिलकर करते थे भ्रष्टाचार

  • रमन अरोड़ा पर एक्शन से पहले हुआ होमवर्क,

    रमन अरोड़ा पर एक्शन से पहले हुआ होमवर्क, विजिलेंस ने पहले जुटाए सबूत

  • MLA Raman Arora के घर पर रेड बनी शहर में चर्चा का विषय,

    MLA Raman Arora के घर पर रेड बनी शहर में चर्चा का विषय, जानें किसने क्या-क्या कहा

  • रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने 7 घंटे की पूछताछ के बाद किया अरेस्ट,

    रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने 7 घंटे की पूछताछ के बाद किया अरेस्ट, ATP के साथ मिलकर करते थे भ्रष्टाचार

  • रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद अफसरों और लीडरों को CM मान की चेतावनी,

    रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद अफसरों और लीडरों को CM मान की चेतावनी, भ्रष्टाचारी बख्शे नहीं जाएंगे, देखें Video

Recent Post

  • ट्रेन का सफर करना हुआ महंगा,

    ट्रेन का सफर करना हुआ महंगा, LPG सिलेंडर 58 रुपए हुआ सस्ता

  • लोगों की भीड़ के लिए RCB जिम्मेदार - जांच रिपोर्ट,

    लोगों की भीड़ के लिए RCB जिम्मेदार - जांच रिपोर्ट, Air India के बाद एक और प्लेन हो जाता क्रैश!

  • 3-5 लाख लोगों की भीड़ के लिए RCB जिम्मेदार,

    3-5 लाख लोगों की भीड़ के लिए RCB जिम्मेदार, पुलिसकर्मी भी इंसान हैं, भगवान नहीं

  • जालंधर में घरेलू विवाद के बाद दामाद ने सिविल अस्पताल में घुसकर चलाई गोलियां,

    जालंधर में घरेलू विवाद के बाद दामाद ने सिविल अस्पताल में घुसकर चलाई गोलियां, पत्नी-सास गंभीर रूप से जख्मी

  • Air India के बाद एक और प्लेन हो जाता क्रैश!

    Air India के बाद एक और प्लेन हो जाता क्रैश! 900 फीट की ऊंचाई से आया नीचे, बजने लगे थे वॉर्निंग अलार्म

  • डोनाल्ड ट्रंप की एलन मस्क को चेतावनी,

    डोनाल्ड ट्रंप की एलन मस्क को चेतावनी, बंद करो अपनी दुकान, चले जाओ वापिस साउथ अफ्रीका

  • सेशन कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी,

    सेशन कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन जारी

  • चंडीगढ़ जा रही हिमाचल रोडवेज़ की बस पलटी,

    चंडीगढ़ जा रही हिमाचल रोडवेज़ की बस पलटी, हादसे में 40 बस सवारियां जख्मी

  • पंजाब में थम जाएंगे सरकारी बसों के पहिए,

    पंजाब में थम जाएंगे सरकारी बसों के पहिए, यूनियन ने इस दिन हड़ताल का किया ऐलान

  • थाईलैंड की कोर्ट ने देश की पीएम शिनावात्रा को किया सस्पेंड,

    थाईलैंड की कोर्ट ने देश की पीएम शिनावात्रा को किया सस्पेंड, सेना कमांडर की आलोचना की थी

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY