खबरिस्तान नेटवर्क: पंजाब में मौसम लगातार बदल रहा है। जहां कड़ी धूप के साथ तेज हवाएं भी चल रही है। मौसम विभाग ने 1 मई को बारिश की संभावना जताई थी। अब विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग का कहना है कि पंजाब के कई राज्यों में आज और कल धूलभरी आंधी और तेज हवाएं चलेगी। इसके साथ ही गर्मी से राहत मिल सकती है।
विजिबिलिटी हो सकती है कम
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार ये बदलाव वेस्टर्न डिस्टरबेंस और हरियाणा-पंजाब के इलाकों में बन रहे चक्रवाती दबाव के कारण हो रहा है। जिसके चलते जालंधर, पटियाला, बठिंडा, फिरोजपुर, लुधियाना समेत कई राज्यों में इसका असर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही इन जगहों पर तेज हवाओं के साथ धूलभरी आंधी की वजह से Visibility भी कम हो सकती है।
तापमान में हल्की गिरावट
बता दें कि तेज हवाओं के कारण तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि अभी तक गर्मी का प्रभाव जारी है, बठिंडा का तापमान सबसे गरम रहा। राज्य के अमृतसर, जालंधर और पठानकोट में तापमान 38 डिग्री दर्ज की गई है। वहीं कुछ जिलों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखी गई है।
पहलगाम में टूटा गर्मी का रिकार्ड
कश्मीर के पहलगाम में तापमान ने अपने 46 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। जहां बीते दिन तापमान 27 डिग्री तक पहुंच गया। जो अब तक का सबसे ज्यादा है। वहीं राजस्थान में भी बीते दिन भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा जहां राज्य के जैसलमेर में तापमान 46.5 डिग्री तक पहुंच गया।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
आज मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इनमें राजस्थान, कच्छ, गुजरात, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश शामिल है। इसके साथ ही ऊना और कुल्लू में भी लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है । वहीं दूसरी और विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार उत्तर प्रदेश में धूलभरी आंधी, ओडिशा, असम, कर्नाटक में भारी बारिश, बिहार के 17 राज्यों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।