ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिल्ली में दिनदहाड़े एक खतरनाक वारदात को अंजाम दिया गया। जहां शुक्रवार को कुछ अज्ञात बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग की। आरोपियों ने 8 से 10 राउंड गोलियां चलाई और मौके से फरार हो गए। घटना पश्चिम विहार वेस्ट में मौजूद स्टेट बैंक नगर की है। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
गंभीर रूप से हुआ घायल
वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से भाग गए। गोलियां लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जिम जा रहा था मृतक
मृतक की पहचान राजकुमार दलाल के रूप में हुई है। वो एक प्रॉपर्टी डीलर था। परिजनों ने बताया कि वो हर सुबह गाड़ी लेकर जिम जाता है। आज भी जब जिम जा रहा था तो बीच सड़क पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। उनका कहना है कि मृतक की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी।
मामला पुरानी रंजिश का
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस को घटनास्थल से एक दर्जन गोलियों के खाली खोखे मिले है। उनका कहना है की जांच के बाद ही हत्या की वजह सामने आएगी। शुरुआती जांच में मामला रंजिश का लग रहा है। फिलहाल पुलिस आस पास के CCTV फुटेज खंगाल रही है।