ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब का नया एडवोकेट जनरल मनिंदरजीत सिंह बेदी को नियुक्त किया गया है। पंजाब सरकार की तरफ से आदेश जारी कर यह जानकारी दी गई है। बता दे कि यह जिम्मेदारी एडवोकेट जनरल गुरमिंदर सिंह गैरी के इस्तीफे के बाद मिली है। शनिवार देर रात उन्होंने सरकार को अपना यह इस्तीफा दिया था।
5 अक्टूबर 2023 को संभाला था पद
गुरमिंदर गैरी 5 अक्टूबर 2023 को पंजाब के एडवोकेट जनरल बने थे। उन्हें विनोद घई के बाद यह पदभार सौंपा गया था। विनोद घई ने भी निजी कारणों की वजह से ही अपना इस्तीफा दिया था।
2 सालों में 5वां इस्तीफा
पंजाब में पिछले 2 सालों में एडवोकेट जनरल के पद पर कई बदलाव हुए हैं। इससे पहले अनमोल रतन सिद्धू और विनोद घई इस पद पर रह चुके हैं।
