ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में स्थित 'फन एंड फूड विलेज' में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। जहां रोलर कोस्टर (झूला) का स्टैंड टूटने के कारण एक युवती नीचे गिर गई। बताया जा रहा है कि वह अपना संतुलन खो बैठी और झूले से गिर गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद घायल युवती को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मणिपाल अस्पताल में रेफर किया। लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।
2026 में दोनों की शादी होने वाली थी
मृतका की पहचान 24 साल की प्रियंका के रूप में हुई है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर और शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।अब तक मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका अपने मंगेतर के साथ वाटर पार्क गई थीं। फरवरी 2026 में उनकी शादी होने वाली थी। उन्होंने और उनकी मंगेतर ने वाटर पार्क जाने की योजना बनाई थी। इसके बाद दोनों फन एंड फूड विलेज पहुंचे।
इंश्योरेंस कंपनी में काम करती थी मृतका
यहां उन्होंने अलग अलग झूले लिए और फिर रोलर कोस्टर की सवारी की। जब रोलर कोस्टर काफी ऊंचाई पर पहुंचा तो रोलर कोस्टर का स्टैंड टूट गया और प्रियंका अचानक नीचे गिर गईं। प्रियंका इंश्योरेंस कंपनी में काम करती थी। घर पर उसके माता-पिता और भाई-बहन हैं। मंगेतर ने बताया है कि शनिवार शाम को जब वे रोलर कोस्टर पर बैठे थे, तभी प्रियंका अचानक गिर गईं। उन्हें कई चोटें आईं और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद प्रियंका के परिवार और मंगेतर ने वॉटर पार्क पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इसके साथ ही परिवारों वालों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस के सीनियर अधिकारियों का कहना है कि शिकायतकर्ता के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।