अमेरिका अवैध प्रवासियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। एक बार फिर इसी सिलसिले में अमेरिकी जहाज 119 भारतीयों को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट आएगा। जानकारी के अनुसार यह हवाई जहाज 15 फरवरी रात साढ़े 10 बजे अमृतसर में लैंड होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 फरवरी को अमेरिका से आने वाली फ्लाइट में सबसे ज्यादा पंजाबी है। करीब 67 पंजाबी अमेरिकी फ्लाइट से भारत को डिपोर्ट हो रहे हैं।
जालंधर के 6 यात्री शामिल
जिसमें जालंधर के 6 यात्री शामिल है और अमृतसर के 3 लोग शामिल है। वहीं दूसरे नंबर पर हरियाणा है जिसके 33 लोग इसमें शामिल हैं। वहीं गुजरात के 8, यूपी के 3 और गोवा के 2 लोग शामिल हैं।
अमेरिका में 1700 अवैध अप्रवासी भारतीय हिरासत में
राष्ट्रपति बनते ही ट्रंप ने 11 दिन के अंदर ही 25 हजार से ज्यादा अवैध अप्रवासियों को हिरासत में ले लिया गया। ट्रंप की टीम ने इसके लिए अमेरिका के 12 राज्यों में छापेमारी की थी। जिसके बाद गैर कानूनी तौर पर रहे लोगों को पकड़ कर डिपोर्ट करने के लिए भेजा जा रहा है। इनमें 1700 अवैध अप्रवासी भारतीय भी शामिल हैं।
अवैध अप्रवासियों पर पीएम मोदी ने कही यह बात
अमेरिकी दौरे पर गए पीएम मोदी ने अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर कहा कि जो लोग अवैध रूप से दूसरे देशों में रहते हैं, उन्हें वहां रहने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। हमने हमेशा कहा है कि जो लोग भारत के नागरिक हैं और अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे हैं, उन्हें वापस लाने के लिए तैयार हैं।