लुधियाना में ट्राइडेंट और क्रिमिका फूड कंपनी पर आयकर विभाग की छापेमारी खत्म हो गई है। पांच दिन चली रेड में कई आपत्तिजनक डॉक्यूमेंट्स को जब्त किया गया है। बैंक लॉकर व खाते तो पहले ही सीज किए जा चूके है। IT अधिकारी ने कहा कि छापेमारी की पूरी जानकारी जल्द साझा की जाएगी। सोमवार तक 5 दिनों की छापेमारी का डाटा कंपाइल कर दिया जाएगा।
इनकम में दिखाई गई थी गिरावट
वहीं आईओएल ने भी पिछले साल के मुकाबले इस साल अपनी इनकम में गिरावट दिखाई। जबकि कोरोना काल में IOL कंपनी का कारोबार बेहतर रहा था। वहीं क्रिमिका की आमदनी 2023 में 2022 से बेहतर रही है। आयकर विभाग अब कंपनी की बैलेंस शीट और इन्वेस्टमेंट के साथ-साथ बड़ी ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है।
दरअसल इन कंपनियों की ओर से अपनी इनकम में गिरावट दिखाई जा रही थी। ट्राइडेंट ग्रुप ने जून 2022 में 128 करोड़ के बजाय 91 करोड़ की आमदन दिखाई। वहीं मार्च में कैश फलो में भी 144 करोड़ नेगेटिव में दिखाया गया।