पंजाब में बाढ़ ने कहर बरपा रखा है। इसके साथ ही कई इलाकों में कल से लगातार भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भर गया है। वही इसी बीच मौसम विभाग ने भारी बारिश को देखते हुए आज रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में पंजाब के पटियाला, संगरूर, मोहाली, चंडीगढ़, गुरदासपुर, शहीद भगत सिंह नगर और हरियाणा के अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला और यमुनानगर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
पंजाब के 12 जिले बाढ़ की चपेट में
वही इस समय पंजाब के 12 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें अमृतसर, गुरदासपुर, मोगा, पठानकोट, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर, पटियाला, मोहाली, कपूरथला, शामिल हैं। जालंधर के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 1312 गांव प्रभावित हो चुके हैं। आज भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है।
नदी किनारे रहने वाले लोगों के लिए एडवाइजरी जारी
वही अब जालंधर के डिप्टी कमिश्नर कि तरफ से सतलुज नदी के किनारे रहने वाले लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें उन्होंने बताया कि रोपड़ हैंड वर्क से पानी छोड़ जाने के बाद नदी किनारे इलाकों में खतरा हो सकता है। इसके बाद पुलिस कि तरफ से भी फिल्लौर में नदी किनारे रहने वाले लोगों को खाली करवाया जा रहा है।
बता दे कि नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण बांध के अंदर रहने वाले लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। उन्होंने कहा कि आसपास के लोगों को भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि उनके द्वारा मदद करने वाले लोगों के साथ भी बातचीत चल रही है। जिन लोगों को राशन की जरूरत है उनको वह भी मुहैया करवाया जा रहा है।
भाखड़ा का जलस्तर बढ़ा
पिछले 24 घंटों में जलस्तर में तेज़ी से वृद्धि हुई है, जो 2.40 फीट तक बढ़ गया है। सोमवार सुबह, जलस्तर 1675.08 फीट तक पहुंच गया, जो अधिकतम सीमा 1680 फीट से केवल 5 फीट नीचे है।