जालंधर में भारतीय जनता के नेता हतिंदर तलवार हनी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हनी ने अपने इस्तीफे के साथ जिले के पार्टी प्रधान सुशील शर्मा पर आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जब से वह प्रधान बने हैं तब से ही पार्टी को नुकसान हो रहा है। पार्टी में कार्यकर्ताओं की जगह पर चमचागिरी करने वालों को पहल दी जा रही है।
जिला प्रधान सुशील शर्मा पर लगाए गंभीर आरोप
हनी ने अपने इस्तीफे में लिखा कि पिछले 20 सालों से बूथ से लेकर नेशनल लेवल तक हर चुनावों में जालंधर के साथ साथ पंजाब के कई जिलों हरियणा में हिमाचल में दिल्ली में जम्मू में विधानसभा और लोकसभा चुनावों पार्टी की सेवा कर चूका हूं। पार्टी के कारण कई लोगो से दुश्मनी भी बिना वजह निभानी पड़ी नुकसान भी हुए लेकिन कभी पार्टी के खिलाफ नहीं गया लेकिन पिछले 4 सालों से जब से सुशील शर्मा जिला प्रधान बने है तब से पार्टी का नुकसान ही किया।
एकजुट करने की बजाय ईगो रख पार्टी से कर रहे हैं बाहर
उन्होंने पार्टी पिछले 4 सालो से हर चुनाव जालंधर में हार रही है। पार्टी में अब कार्यकर्ताओ की जगह चमचागिरी करने वालों को पहल दी जा रही है। जब से सुशील शर्मा जिला प्रधान बने तब से हज़ारों की संख्या ने इसने दुखी होकर दूसरी पार्टी का रुख किया जिला प्रधान पार्टी के कार्यकर्ताओ को एक साथ लाने की जगह खुद की ईगो में रहकर पार्टी से बाहर करते रहे हैं। मनमानी के चलते और पार्टी में अब सच्चे कार्यकर्ताओ की कोई बुकत नहीं है आहत होकर सभी पदों से अपना अस्तीफा देता हूं।
पार्टी ने विरोधी गतिविधियों के कारण निकाला
वहीं उनके इस्तीफे के तुरंत बाद ही भाजपा ने 12 नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है। जिसमें पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल समेत हतिंदर तलवार का नाम भी शामिल है। भाजपा ने कहा कि इन सभी नेताओं को विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण इन्हें पार्टी से निष्कासित किया जा रहा है।