पंजाब के फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला, पठानकोट, तरनतारन, होशियारपुर, मोगा, गुरदासपुर और बरनाला इस समय बाढ़ की चपेट में हैं। वही इस बाढ़ में अब तक 1312 गांव बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। वही इसी बीच बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने भी राज्य में आई भारी बाढ़ पर गहरा दुख व्यक्त किया है।संजय दत्त ने अपनी पोस्ट में लिखा,जो कुछ पंजाब में हो रहा है, वह सच में दिल तोड़ देने वाला है। मैं इस संकट की घड़ी में पंजाब के लोगों के साथ खड़ा हूं। सभी प्रभावित लोगों को शक्ति और प्रार्थनाएं भेज रहा हूं। मैं हर संभव मदद करूंगा। बाबाजी सभी को आशीर्वाद दें और उनकी रक्षा करें।
सतिंदर सरताज, गुरदास मान ने की मदद
वही सतिंदर सरताज ने बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए 500 परिवारों के लिए एक महीने का राशन दान किया। वही पंजाबी गायक गुरदास मान भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये दान करने की घोषणा की है।
राशन लेकर पहुंची सिंगर सुनंदा शर्मा
पंजाब के हालातों के बीच पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा अमृतसर के अजनाला में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पंजाब के लिए मदद करने की अपील की। वह अपने साथ राशन लेकर आई थी। उन्होंने कहा कि वह फतेहगढ़ चूडियां की हैं और अजनाला उनका पड़ोसी जिला है। ऐसे में वह अपने साथ राशन लेकर पहुंची हैं।
सतिंदर सरताज ने महीने के राशन की ली जिम्मेदारी
सतिंदर सरताज ने कहा बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। कई परिवार बेघर हुए हैं। रोजागर खत्म हुआ है। बच्चे, औरतों व बुजुर्गों के लिए मुसीबत की घड़ी है। अपने हिस्से की मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहा हूं।
औजला बोले- जितनी मदद कर सकते हैं, उतनी मदद कर रहे
करण औजला ने कहा- हम अपनी तरफ से जितनी मदद कर सकते हैं, उतनी मदद कर रहे हैं। हमारे साथी और मेरी टीम पंजाब में है लोगों की मदद कर रही है। खाने, दवा सहित अन्य हर तरह की मदद कर रहे हैं। मुझे जो लोग चाहते हैं और जो नहीं भी चाहते हैं, वो भी हमारे पंजाब के लिए कुछ ना कुछ मदद जरूर करें।जिससे बाढ़ पीड़ितों को मदद मिल सके। मैं जितने लायक हूं, उतनी मदद करता रहूंगा।