पंजाब भारी बाढ़ की मार झेल रहा है। हाल ही में पंजाब सरकार ने स्कूलों की छुट्टिया 30 अगस्त तक बढ़ा दी थीं और अब इन्हें 3 सितंबर तक बढ़ा दिया है। वही अब एक नई अपडेट आई है कि अब सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में भी छुट्टिया घोषित कर दी गई है। राज्य के सभी कॉलेज और विश्वविद्यालय 3 सितंबर तक बंद रहेंगे।
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि राज्य में कल रात से हो रही लगातार भारी बारिश को देखते हुए, राज्य के सभी कॉलेजों/विश्वविद्यालयों/पॉलीटेक्निकल कॉलेजों में तत्काल प्रभाव से 3 सितंबर, 2025 तक छुट्टियां घोषित की जाती हैं।
9 जिले बाढ़ की चपेट में
बता दे कि इस समय पंजाब के 9 जिले इस समय बाढ़ की मार झेल रहे हैं। इनमें फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला, पठानकोट, तरनतारन, होशियारपुर, मोगा, गुरदासपुर और बरनाला शामिल हैं।