अमेरिका के न्यूजर्सी में जालंधर की 2 बहनों पर नकोदर के एक युवक ने फायरिंग कर दी, जिसमें 1 बहन की मौत हो गई। वहीं दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है की दोनों चचेरी बहन थी। आरोपी की पहचान गांव हुसैनपुर निवासी गौरव गिल के रूप में हुई है।
एक की मौत एक घायल
इस हादसे में मरने वाली की पहचान 29 साल की जसवीर कौर के रूप में हुई है, जो नूरमहल के पास रहती थी। घटना में जसवीर कौर की 20 साल की बहन घायल हो गई, जिसकी हालत गंभीर है। हालांकि उसका इलाज अमेरिका में चल रहा है।वहीं पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। सीसीटीवी में अमेरिका पुलिस आरोपी को हिरासत में लेती हुई नजर आ रही है। आरोपी से पुलिस ने मर्डर वेपन भी बरामद किया है।
पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह महिलाओं को गोली मारने के कुछ घंटे बाद ही गौरव गिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया थी। जसवीर कौर शादीशुदा थी और उसका पति ट्रक चलाता है। घटना के वक्त वह ट्रक लेकर बाहर गया हुआ था।
एक दूसरे को जानते थे दोनों
गिरफ्तार किया गया आरोपी गौरव और 20 साल की युवती एक साथ जालंधर में टोफल करते थे और दोनों एक दूसरे को जानते भी थे। दोनों अमेरिका में ही रह रहे थे। लेकिन बुधवार को गौरव ने मौका पाकर उक्त युवती पर गोलियां चला दी।