अभिनेत्री दिशा पटानी से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बरेली स्थित उनके घर पर कई गोलियां चलाई गई हैं। यह घटना शुक्रवार सुबह सुबह 4:30 बजे हुई, जहा हवा में 2 गोलियां चलाई गईं। हालाकि, इस दौरान किसी को गोली लगने की खबर नहीं है। इस गोलीबारी की ज़िम्मेदारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके ली गई है, जिसकी पुलिस जाच कर रही है।
फिलहाल, पुलिस गोलीबारी करने वालों की तलाश कर रही है। दिशा पटानी का पूरा परिवार, बड़ी बहन खुशबू पटानी और माता-पिता उनके बरेली वाले घर में रहते हैं। खुशबू सोशल मीडिया पर काफ़ी सक्रिय रहती हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक इस पूरे मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालाकि, उनके घर पर गोलीबारी किसने की, इसकी जानकारी सोशल मीडिया के ज़रिए सामने आई है।
कहा- संत प्रेमानंद, अनिरुद्धाचार्य का अपमान किया
फायरिंग की जिम्मेदारी रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग ने सोशल मीडिया पर ली है। दोनों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करते हैं। फेसबुक पोस्ट में लिखा संत प्रेमानंद महाराज और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज पर टिप्पणी से नाराज होकर फायरिंग को अंजाम दिया गया है। यह सिर्फ एक ट्रेलर है।
आसपास के CCTV खंगाल रही पुलिस
वही जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया फायरिंग शुक्रवार सुबह करीब 3 से 4 बजे बजे की गई। आसपास के CCTV खंगाले गए। जिसमें दो संदिग्ध हमलावर बाइक से जाते दिखे हैं।