खबरिस्तान नेटवर्क। जालंधर के गांव हरिपुर में शाम को पुलिस एनकाउंटर में एक बदमाश को गोली लगी है। गोली लगने से आरोपी मनजीत सिंह घायल हो गया उसे अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस अफसर के मुताबिक आरोपी हत्या के मामले में वांटेड था।
पुलिस कर्मियों ने बताया कि कुछ ही देर में पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। बदमाश के यहां आने की पुलिस को पहले से सूचना थी। पुलिस ने उसकी तलाश में नाका लगा रखा था। जैसे ही आरोपी बाइक पर आया तो उसे रुकने का इशारा किया गया लेकिन उसने भागने की कोशिश की। आरोपी ने पुलिस पर फायर किया। क्रॉस फायरिंग में आरोपी को गोली लगी जिसके बाद उसे पुलिस ने काबू कर लिया है।