ख़बरिस्तान नेटवर्क : भारत रूस से अतिरिक्त S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीद सकता है। अभी तक 5 सिस्टम की डील हुई थी, जिनमें से 3 भारत को मिल चुके हैं। नई डील इनसे अलग होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिसंबर में जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आएंगे, तो इस पर बातचीत हो सकती है।
S-400 ने ऑपरेशन सिंदूर में निभाया था अहम रोल
S-400 वही डिफेंस सिस्टम है जिसने "ऑपरेशन सिंदूर" के बाद पाकिस्तान की तरफ से किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों को हवा में ही नाकाम किया था। अक्टूबर 2018 में भारत ने रूस के साथ करीब 5 अरब डॉलर की डील की थी। उस समय अमेरिका ने चेतावनी दी थी कि इस सौदे पर आगे बढ़ने पर वह CAATSA कानून के तहत भारत पर पाबंदी लगा सकता है।
S-500 सिस्टम भी खरीदने पर विचार
रिपोर्ट्स ये भी बता रही हैं कि भारत भविष्य में रूस के S-500 सिस्टम पर भी विचार कर सकता है। S-400 और S-500 दोनों ही आधुनिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम हैं, जिनका इस्तेमाल हवाई सुरक्षा और दुश्मन के हमलों को रोकने के लिए किया जाता है।
एयर चीफ मार्शल भी कर चुके हैं तारीफ
हाल ही में एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने भी कहा था कि S-400 बेहतरीन हथियार सिस्टम है। जरूरत पड़ने पर भारत और सिस्टम खरीदने पर विचार कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत अपनी खुद की डिफेंस तकनीक विकसित करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।