ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में पुलिस ने विक्की निहंग का एनकाउंटर कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। विक्की निहंग सोशल मीडिया इंफ्लूंसर कार्तिक बग्गन के मामले में वांटेड था। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी दी है।
पुलिस पर चलाई गोलियां
दरअसल विक्की निहंग ने 23 अगस्त को कार्तिक बग्गन की हत्या की थी। तब से ही पुलिस उसकी तलाश में थी। जैसे ही पुलिस को उसके बारे में पता चला तो उन्होंने विक्की को गिरफ्तार करने की कोशिश की। इस दौरान विक्की ने इस दौरान पुलिस पर गोलियां चला दीं।
जिसके बाद पुलिस ने भी उस पर जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाई। जिसमें वह जख्मी हो गया। पुलिस को उसके पास से एक विदेशी हथियार और 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
मर्डर करने के मिले थे आदेश
पुलिस जांच में सामने आया है कि विक्की और उसके साथियों को विदेशों से पंजाब में मर्डर करने के निर्देष थे। पर पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर इसे टाल दिया है। विक्की गैंगस्टर डोनी बल्ल और मुन्न घनश्यामपुरिया का करीबी है।