ख़बरिस्तान नेटवर्क : बिक्रम मजीठिया को विजिलेंस की टीम ने दोपहर को हिरासत में ले लिया था। अब मजीठिया पर दर्ज की गई FIR की कॉपी सामने आई है। जिसमें मजीठिया पर आय से अधिक धन के मामले पर यह कार्रवाई की गई है। यह FIR AIG सवरदीप सिंह की शिकायत पर तड़के सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर दर्ज की गई है। FIR की कॉपी में 2007 से लेकर 2017 और मजीठिया की पत्नी गनीव कौर के बारे में जिक्र किया गया है।
FIR में 540 करोड़ रुपए का जिक्र

FIR के मुताबिक मजीठिया के पास 540 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति जो उनकी घोषित आय से कहीं ज्यादा है। वहीं मनी लॉड्रिंग के लिए शेल कंपनियों का इस्तेमाल, संदिग्ध विदेशी लेनदेन को लेकर केस दर्ज किया गया है। वहीं विजिलेंस की टीम ने बिक्रम मजीठिया के घर से 29 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 2 आईपैड, 8 डायरियां और अन्य डॉक्यूमेंट्स बरामद किए गए हैं।
सुबह से चल रही रेड दोपहर खत्म हुई
मजीठिया की गिरफ्तारी के बाद उनके घर के बाहर काफी ज्यादा पुलिस फोर्स तैनात की गई है। मजीठिया को पूछताछ करने के लिए विजिलेंस की टीम उन्हें अपने साथ लेकर जा रही है। मजीठिया के घर पर सुबह से ही विजिलेंस की रेड चल रही थी।
विजिलेंस के 30 अधिकारी पहुंचे थे रेड करने
बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह मजीठिया के घर विजिलेंस के अधिकारी रेड करने पहुंचे। विजिलेंस के 30 अधिकारी मजीठिया के घर रेड करने पहुंचे थे। इस दौरान मजीठिया की पत्नी गनीव कौर ने विजिलेंस अधिकारियों पर धक्का मारने के आरोप भी लगाए हैं।
झूठा केस दर्ज कराने की तैयारी में
विजिलेंस की रेड के बाद मजीठिया ने कहा कि भगवंत मान सरकार को झूठे ड्रग केस में मेरे खिलाफ कुछ नहीं मिला तो अब वह मेरे ऊपर नया झूठा केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है। विजिलेंस के एसएसपी के नेतृत्व में उनकी टीम ने मेरे घर पर छापेमारी की है।