ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। पुलिस ने बटाला से चार हैंड ग्रेनेड, 2 किलो RDX और IED बरामद की है। जांच के मुताबिक इस बब्बर खालसा इंटरनेशनल आतंकी निशान सिंह और पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा पंजाब में बड़ी साजिश रच रहे थे। पर पुलिस ने उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया।
पंजाब पुलिस ने यह बटाला के गांव बलापुर के पास से बरामद की है। वहीं इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि उसका दूसरा साथी फरार है और उसे पकड़ने की कोशिश जारी है। हालांकि यह स्पष्ट है कि पूरी साजिश सीमा पार से रची गई थी।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस साजिश में पंजाब के कितने और लोग शामिल थे, साथ ही यह विस्फोटक किस तरह इस्तेमाल किया जाना था और अब तक इसमें कितने लोगों को शामिल किया गया है।