भाना सिद्धू की रिहाई को लेकर आज किसानों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर का घेराव करने का ऐलान किया था। पर प्रदर्शन से पहले पुलिस की तरफ से अलग-अलग जिलों में किसान जत्थेबंदियों के नेताओं को घर में नजरबंद किया जा रहा है।
पुलिस किसी भी प्रदर्शनकारी को मुख्यमंत्री के घर तक पहुंचने नहीं दे रही है। पुलिस ने किसान नेता जसकरण सिंह काहन सिंहवाला को भी हिरासत में ले लिया है। वहीं जिले के हर चौक पर प्रदर्शन से पहले ही भारी पुलिस बल तैनात की गई है।जिसके चलते आज किसान नेताओं को हिरासत में लिया जा रहा है।
भाना सिद्धू के समर्थकों ने भी ऐलान किया था की वह मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास पर प्रदर्शन करेंगे। समर्थकों का यह भी आरोप है कि भाना सिद्धू को पुलिस ने झूठे मामलों में फंसाया है। पुलिस हिरासत में उसे प्रताड़ित कर रही है।