आम आदमी पार्टी को बाकि राज्यों में चल रहे चुनावों में जीरो सीटें मिली है। इसी को लेकर अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि पिछले छह महीनों में पंजाब की अनदेखी कर और बाकी राज्यों में चुनाव के प्रचार में पंजाब का 500 करोड़ रुपए और झूठे वादे कर केजरीवाल और भगवंत मान ने लोगों को गुमराह किया हैं।
लोगों को सिर्फ धोखा दिया
सुखबीर बादल ने कहा कि आप बाकी राज्यों में चुनाव लड़ रही जिसके नतीजे घोषित किए जा रहे हैं और शुन्य सीटें मिली हैं। इससे यह साबित होता है कि अरविंद केजरीवाल और उनकी कठपुतलियों ने पंजाबियों को बेवकूफ बनाया और धोखा दिया इसलिए लोगों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया।
सुखबीर बादल ने कहा कि अब केजरीवाल और भगवंत मान का खाता सीधा जेल में ही खुलेगा। जिन लोगों ने बार बार घोटालेकरके पंजाब को लूटा है उनसे हिसाब लिया जाएगा।