विदेशों से पंजाब के युवाओं की मौत की खबरें लगातार आ रही हैं, वही इसी बीच अब नया मामला अमेरिका से सामने आया है। जहां एक पंजाबी युवक की अमेरिका के कैलिफोर्निया में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 साल के गुरजंट सिंह के रूप में हुई है , जो एक स्टोर पर काम करता था।
जानकारी के अनुसार गुरजंट घर की आर्थिक परेशानियों को दूर करने और बेहतर भविष्य के लिए वह लगभग डेढ़ साल पहले अमेरिका गया था, लेकिन अचानक दिल का दौरा पड़ने से उसकी जान चली गई। परिवार वालों ने बताया कि गुरजंट सिंह दो बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया। माता-पिता और बहनें रो-रोकर बुरी तरह बिलख रहे हैं। पूरे गांव में शोक का माहौल है।
मृतक के पिता ने कहा कि उनका बेटा परिवार की गरीबी दूर करने के लिए विदेश गया था, लेकिन किस्मत ने उसे बहुत जल्दी उनसे छीन लिया। परिवार ने भारत सरकार और सामाजिक सेवा संगठनों से अनुरोध किया है कि गुरजंट सिंह का शव जल्द से जल्द पंजाब लाया जाए ताकि उसके अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की जा सकें।