अमृतसर में गोल्डन टेंपल में सेवा करते हुए एक व्यक्ति की मौत हो गई है। व्यक्ति की पहचान बलविंदर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक आने के कारण मौत हो हुई है। वह हर रोज जोड़ा घर में सेवा करने के लिए जाता था।
फूड डिलीवरी का करता था काम
बताया जा रहा है कि बलविंदर एक फूड डिलीवरी कंपनी में काम करता था। वह रोज गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद जोड़ा घर में सेवा करने के लिए जाता था। बीते दिन भी वह रोज की तरह ही सेवा करने के लिए जोड़ा घर पहुंचा। इस दौरान वह सेवा कर था और हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई।
मां का था इकलौता सहारा
मृतक बलविंदर अपनी मां का इकलौता सहारा था और वह काम और सेवा करने के बाद ही घर जाता था। घर की पूरी जिम्मेदारी उसके ऊपर थी। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका था। अब उसकी मौत के बाद मां अकेली रह गई।