पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ नेता मोहिंदर सिंह केपी को लेकर सोशल मीडिया पर राजनीति से संन्यास लेने की खबर तेजी से वायरल हो रही है।
बताया जा रहा है कि 40 साल तक राजनीति में सक्रिय रहने के बाद मोहिंदर सिंह केपी ने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाने की इच्छा जताई है। हालांकि, उनके राजनीति से संन्यास लेने की खबर की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
वहीं, करतारपुर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी नई पीढ़ी को सौंपने की चर्चा भी सामने आ रही है। फिलहाल मोहिंदर सिंह केपी के राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में उनके किसी आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।









