ख़बरिस्तान नेटवर्क : मशहूर बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक उन्हें हैरी बॉक्सर के नाम के गैंगस्टर से धमकी भरा कॉल आया है। करने वाले ने एक्टर से 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है। फिरौती की कॉल आने के बाद तुषार कपूर ने तुरंत मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी है।
एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने जांच शुरू की
मामले की जानकारी सामने आते ही मुंबई पुलिस ने इस केस को एंटी-एक्सटॉर्शन सेल को सौंप दिया है। वहीं क्राइम ब्रांच की टीमें भी इस मामले में की जांच कर रही है।क्राइम ब्रांच की टेक्निकल टीम ने धमकी भरे कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच की। इसके बाद आवाज का मिलान हैरी बॉक्सर के आधिकारिक ऑडियो सैंपल से किया गया।
डराने पैदा करने के लिए किया गया कॉल
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, दोनों आवाजें आपस में मेल नहीं खातीं। इससे पुलिस को शक है कि यह फर्जी कॉल था। किसी ने गैंग का नाम लेकर डर पैदा करने की कोशिश की। आपको बता दें कि एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद सभी बॉलीवुड एक्टर्स ने अपनी सुरक्षा बढ़ा ली है।









