2027 चुनाव से पहले पंजाब में नया सियासी गठबंधन! 3 पार्टियां आएंगी एक साथ

पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की राजनीति में एक बड़ा और नया सियासी समीकरण आकार लेता दिख रहा है। डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी 'अकाली दल-वारिस पंजाब दे', 'शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत)' और 'बहुजन समाज पार्टी' (बसपा) आगामी चुनावों में एक साथ मिलकर उतरने की तैयारी कर रहे हैं।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की राजनीति में एक बड़ा और नया सियासी समीकरण आकार लेता दिख रहा है। डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी ‘अकाली दल-वारिस पंजाब दे’, ‘शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत)’ और ‘बहुजन समाज पार्टी’ (बसपा) आगामी चुनावों में एक साथ मिलकर उतरने की तैयारी कर रहे हैं।

जल्द होगा औपचारिक ऐलान
इस संभावित गठबंधन को अंतिम रूप देने के लिए रविवार देर शाम फरीदकोट में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) के अध्यक्ष ज्ञानी हरप्रीत सिंह और बसपा के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह करीमपुरी के बीच लंबी चर्चा हुई।

पहले ही बन चुकी है सहमति
गौरतलब है कि बसपा और सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर पहले ही सहमति बन चुकी है। बैठक के बाद अकाली दल (पुनर सुरजीत) के फरीदकोट से वरिष्ठ नेता अमनिंदर सिंह बन्नी ने बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की पुष्टि करते हुए कहा कि इस गठबंधन की आधिकारिक घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।

माझा, दोआबा और मालवा के वोट बैंक को साधने की रणनीति
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इन तीनों दलों का एक मंच पर आना राज्य के पारंपरिक और क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देने की एक सोची-समझी रणनीति है। तीनों पार्टियां पंजाब के अलग-अलग क्षेत्रों में अपने-अपने मजबूत जनाधार का लाभ उठाने की कोशिश कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *