ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार ने राज्य के कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम जनता के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कल यानी मंगलवार, 24 नवंबर को पूरे प्रदेश में सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। यह छुट्टी श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर घोषित की गई है। इस आदेश के तहत मंगलवार को पंजाब भर के सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान और सरकारी ऑफिस पूरी तरह से बंद रहेंगे।
प्रदेशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा प्रकाश पर्व
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर पूरे पंजाब में विशेष तैयारियां की गई हैं। 24 नवंबर को राज्य के सभी प्रमुख गुरुद्वारों में कीर्तन दरबार, अखंड पाठ और लंगर सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारों में पहुंचकर माथा टेकेंगे और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।









