मनोरंजन कालिया, सुनील जाखड़ और तरुण चुघ को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब भाजपा ने जारी की 19 नेताओं की लिस्ट

पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पंजाब भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए राज्य चुनाव समिति का गठन किया है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पंजाब भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए राज्य चुनाव समिति का गठन किया है। प्रदेश भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने समिति की घोषणा की है। इसमें पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, मनप्रीत बादल, तरुण चुघ, अश्वनी शर्मा और सुनील जाखड़ समेत कुल 19 नेताओं को शामिल किया गया है।

19 नेताओं को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी
भाजपा की ओर से जारी सूची में पार्टी के कई वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को जगह दी गई है। इनमें राज्यसभा सांसद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री, पूर्व डिप्टी स्पीकर और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्तर के नेता शामिल हैं। समिति में शामिल नेताओं में मनप्रीत बादल, तरुण चुघ, अश्वनी शर्मा, सुनील जाखड़, मनोरंजन कालिया और श्वेत मलिक प्रमुख हैं। पार्टी ने इन नेताओं को चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के लिए चुना है।

2027 चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज की गतिविधियां
पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा लगातार अपनी रणनीति तैयार कर रही है। राज्य चुनाव समिति का गठन इसी चुनावी तैयारी का हिस्सा माना जा रहा है। इस समिति में अलग-अलग राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव रखने वाले नेताओं को शामिल किया गया है। पार्टी को उम्मीद है कि वरिष्ठ नेताओं की भागीदारी से चुनावी रणनीति और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।

वरिष्ठ नेताओं को मिली समिति में जगह
भाजपा की ओर से घोषित समिति में पार्टी के कई ऐसे चेहरे शामिल हैं, जो पंजाब की राजनीति और संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी संभाल रहे नेताओं तक को इस समिति में जगह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *