Speed Records के मालिक दिनेश औलख के घर पहुंचे Jazzy B, कनाडा का शो किया कैंसिल

जालंधर में स्पीड रिकार्ड के संचालक दिनेश औलख के बेटे दिवित का शव घर पहुंच गया है। जहां घर पर अतिंम संस्कार की तैयारियां परिवार की ओर से शुरू की जा रही है। ऐसे में घर पर गमहीन माहौल चल रहा है। वहीं आप पार्टी के कैंट हलका ईंचार्ज दीपक बाली दिनेश औलख के घर इस मुश्किल घड़ी में पहुंचे।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में स्पीड रिकार्ड के संचालक दिनेश औलख के बेटे दिवित का शव घर पहुंच गया है। जहां घर पर अतिंम संस्कार की तैयारियां परिवार की ओर से शुरू की जा रही है। ऐसे में घर पर गमहीन माहौल चल रहा है। वहीं आप पार्टी के कैंट हलका ईंचार्ज दीपक बाली दिनेश औलख के घर इस मुश्किल घड़ी में पहुंचे।

बेटे की चिता को आग देना सबसे मुश्किल- दीपक बाली
दीपक बाली ने कहा कि एक पिता के लिए सबसे मुश्किल पल यही है कि बेटे की चिता को खुद आग देना। यह कमी कभी भी औलख परिवार की पूरी नहीं हो सकती है। मां-बाप के औलाद को लेकर काफी सपने होते है। ऐसे में औलाद का चले जाने का दुख काफी बड़ा होता है।

यह बेहद दुखद घटना है- दीपक बाली
दीपक बाली ने आगे कहा कि औलाद को अगर बुखार हो जाए तो मां-बाप परेशान हो जाते है, लेकिन अगर औलाद ऐसी जगह चली जाए जहां से मुड़कर आना मुश्किल हैं। यह काफी दुखद घटना है। दिनेश औलख की पत्नी को देखा, कैसे वह बेसुध है और उन्हें कुछ भी समझ नहीं आ रही। वह औलख परिवार के साथ खड़े है।

जैज़ी बी ने कनाडा का शो किया कैंसिल
वहीं आज अल सुबह 3.30 बजे गायक जैजी बी पहुंचे। वहीं गायक ने घर पहुंचने से पहले गायक जैजी बी ने भावुक पोस्ट शेयर की। पोस्ट में लिखा कि मेरा दिल टूट गया है।



हमारा परिवार मेरे प्यारे भतीजे, दिवित औलख के दुखद निधन पर शोक मना रहा है। इस कठिन समय में परिवार मेरी प्राथमिकता है, इसलिए मैं वैंकूवर कैनक्स के साथ कल होने वाले ‘सेरेमोनियल पक ड्रॉप’ कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाऊंगा। इस समय घर पर गमहीन माहौल चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *