होशियारपुर में कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा के घर ED की रेड, CRPF के जवानों के साथ पहुंची टीम

ED raids the home of Congress leader Sunder Sham Arora in Hoshiarpur

होशियारपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर सोमवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रेड की। सुबह करीब 8 बजे केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी 3 से 4 गाड़ियों में उनके घर पहुंचे। टीम के साथ CRPF के जवान भी मौजूद हैं।

फिलहाल ED की टीम घर के अंदर जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अधिकारियों ने किस मामले को लेकर यह कार्रवाई की है। पुलिस की ओर से भी इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

पहले भी हो चुकी है जांच

सुंदर शाम अरोड़ा के घर इससे पहले भी ED और इनकम टैक्स विभाग की टीम दबिश दे चुकी है। पिछली कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने घर में दस्तावेज खंगाले थे, लेकिन जांच में क्या मिला, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई थी।

भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के आरोप

सुंदर शाम अरोड़ा भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के दो गंभीर मामलों का सामना कर रहे हैं। एक अधिकारी को 50 लाख रुपये की रिश्वत देने की कथित कोशिश के मामले में विजिलेंस उन्हें गिरफ्तार भी कर चुकी है।

मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच

इन मामलों में ED की कार्रवाई के बाद जांच का दायरा मनी लॉन्ड्रिंग तक पहुंचने की संभावना है। इनकम टैक्स विभाग भी उनके वित्तीय लेन-देन और ज्ञात आय के स्रोतों से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच कर रहा है। फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा कि अधिकारियों को क्या जानकारी मिली और इस रेड के पीछे क्या मुख्य वजह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *