पंजाब में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से इसका असर पंजाब में भी दिखने लगा है। सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहे तथा आज भी ऐसा ही मौसम बने रहने की उम्मीद है। वहीं आज भी कोहरे और शीतलहर को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।इसके साथ ही मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पंजाब के मैदानी इलाकों के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।
23-24 जनवरी को फिर घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र ने के अनुसार आज ईरान-पाकिस्तान सीमा पर एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और दो चक्रवाती हवाएं एक्टिव हैं। जिसके चलते बुधवार को को पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कई स्थानों पर आंधी-तूफान आने की भी संभावना है।
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मंगलवार के बाद 23-24 जनवरी को एक बार फिर घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्य भर में दृश्यता 50 से 100 मीटर के आसपास रह सकती है।
दिल्ली में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट
दिल्ली में आज से एक हफ्ते तक कोहरे के साथ-साथ आंधी, तूफान और बारिश की आशंका जताई गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री और अधिकतम तापमान में 7 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
हिमाचल में बर्फबारी से पारा माइनस 4.3 डिग्री
हिमाचल प्रदेश के हंसा में 15 सेमी और मुरंग में 10 सेमी बर्फबारी हुई। ताबो में तापमान माइनस 4.3 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग ने कहा है कि मंगलवार को चंबा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल स्पीति में बर्फबारी होगी, जिससे तापमान और गिरेगा।