ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में नगर निगम के अधिकार एटीपी सुखदेव वशिष्ठ को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक एक बड़े घोटाले के मामले में पकड़ा गया है। कहा यह भी जा रहा है कि अधिकारी पर राजनेताओं के साथ मिलकर बड़े घोटाले को अंजाम दिया है।
नगर निगम में रेड कर पकड़ा
जानकारी के मुताबिक विजिलेंस को जैसे ही इस घोटाले के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत मामले पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम में रेड की। रेड के दौरान विजिलेंस अधिकारियों ने बंद कमरे में काफी देर तक पूछताछ की। इसके बाद विजिलेंस की टीम एटीपी वशिष्ठ को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।