Automatic Wheelchair : आजकल नई तकनीक से बने उत्पाद खरीदना हर व्यक्ति के बस में नहीं रहा। महंगे उत्पाद खरीदकर उसका उपयोग मुमकिन नहीं रह गया हैै। ऐसे में घरेलू चीजों में जुगाड़ लगाना आम हो गया हैै। वजह साफ है तकनीक के चलते उत्पाद महंगे हो जा रहे हैं और हर किसी के लिए इसे खरीद पाना मुमकिन नहीं हो पाता है। कुछ समय पहले तक व्हीलचेयर ऐसी होती थी, जिसे लोगों को अपने हाथों से ही चलाना पड़ता था. लेकिन अब मार्केट में नई-नई तकनीक से बनी ऑटोमैटिक व्हीलचेयर आ गईं हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है इसमें जुुगाड़ की तकनीक लगाकर एक शख्स ने एक नॉर्मल व्हीलचेयर को एडवांस ऑटोमैटिक व्हीलचेयर बना दिया है।
कमाल की व्हीलचेयर
देखा जाए तो शख्स का जुगाड़ काम का तो जरूर है, लेकिन ज्यादा सहज नहीं लग रहा है. क्योंकि इसके इंजन को स्टार्ट करने के लिए किक मारने की जरूरत पड़ती है, जिसे व्हीलचेयर पर बैठा कोई भी शख्स तो नहीं मार सकता और जिसके लिए उसे किसी दूसरे की मदद भी लेनी पड़ेगी। लेकिन, अगर इस जुगाड़ में थोड़ा बदलाव कर दिया जाए, तो ये एक कमाल की व्हीलचेयर बन सकती है। लोग शख्स के इस जुगाड़ की तारीफ कर रहे हैं. इस ऑटोमैटिक व्हीलचेयर को बनाने के लिए शख्स ने बाइक इंजन का इस्तेमाल किया है।