ख़बरिस्तान नेटवर्क : भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। वहीं अब इसी बीच रेलवे विभाग ने भी रेल कर्मचारियों की सभी छूटी रद्द कर दी हैं। पंजाब में सभी शिक्षण संस्थानों में तीन दिन की छुट्टी कर दी गई है। पंजाब पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां 7 मई से अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं।
पंजाब में IAS अफसरों की छुट्टियां रद्द
पंजाब सरकार ने सभी आईएएस अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी है। सरकार के तरफ से आदेश जारी किए गए हैं कि कोई भी अधिकारी अगले आदेश तक छुट्टी नहीं लेगा। साथ ही कोई भी अधिकारी अपनी पोस्टिंग की जगह से बाहर नहीं जाएगा।
डॉक्टरों की भी छुट्टियां रद्द
इसके साथ ही सरकार ने राज्य के सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किया हैं। अस्पतालों में डॉक्टरों और स्टाफ की भी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।