ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में वेरका ने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। वेरका ने अपने दूध के दाम में 2 रुपए की बढ़ोतरी की है। जिससे अब लोगों के लिए सुबह की चाय फीकी हो जाएगी। बढ़े हुए दाम 30 अप्रैल से लागू होंगे। सिर्फ पंजाब में ही नहीं बल्कि चंडीगढ़ में भी दूध के रेट में बढ़ोतरी की गई है।
इस कारण बढ़ाए दूध के रेट
वेरका मिल्क के अधिकारी ने बताया कि दूध के रेट बढ़ती गर्मी के कारण बढ़ाए गए हैं। क्योंकि गर्मी का असर पशुओं पर भी देखने को मिल रहा है, जिस कारण दूध के उत्पादन में गिरावट देखने को मिली है।
दूध का प्रकार पहले का रेट नया रेट बढ़ोतरी
फुल क्रीम दूध 500ml ₹34 ₹35 ₹1
स्टैण्डर्ड मिल्क 500ml ₹31 ₹32 ₹1
टोंड मिल्क 500ml ₹28 ₹29 ₹1
डबल टोंड मिल्क 500ml ₹25 ₹26 ₹1
काउ मिल्क 500ml ₹29 ₹30 ₹1
फुल क्रीम दूध 1 लीटर ₹67 ₹69 ₹2
स्टैण्डर्ड मिल्क 1 लीटर ₹61 ₹63 ₹2
टोंड मिल्क 1 लीटर ₹55 ₹57 ₹2
डबल टोंड मिल्क 1 लीटर ₹50 ₹51 ₹1
काउ मिल्क 1.5 लीटर ₹85 ₹88 ₹3
फुल क्रीम 2 लीटर पैक ₹132 ₹136 ₹4