पंजाब सरकार के कार्मिक विभाग में कर्मचारियों के ट्रांसफर 15 जुलाई से 15 अगस्त के बीच होंगे। इसके बाद किसी भी विभाग में तबादले नहीं होंगे। इस संबंध में सभी विभागों के प्रमुखों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। तबादले 23 अप्रैल 2018 को जारी ट्रांसफर पॉलिसी के अनुसार ही किए जाएंगे।
पंजाब में 3 लाख से ज्यादा कर्मचारी
बता दें कि पंजाब में 3 लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं। इन पर दिए गए आदेश लागू होंगे। सरकार का साफ कहना है कि कर्मचारियों को किसी भी स्तर पर कोई परेशानी नहीं होगी। तबादला प्रक्रिया पूरे साल नहीं चलेगी। इससे दफ्तरों का काम प्रभावित और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़े।
हालांकि बीमारी और विशेष मामलों में तबादले पहले की तरह ही जारी रहेंगे। सीएम भगवंत मान ने खुद कहा है कि वे कर्मचारियों के साथ खड़े हैं। वे उनकी हर परेशानी और दर्द को समझते हैं।