हॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता जॉन लैंडो की कैंसर से मृत्यु हो गई। 63 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। जॉन लैंडो अवतार' और 'टाइटैनिक' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते थे। उनके निधन के बाद से ही दिग्गज हस्तियां शोक व्यक्त कर रही हैं।
पत्नी जूली चालीस साल से रह रही अलग
मौत की पुष्टि उनके बेटे जेमी लैंडौ ने की। जॉन लैंडौ ब्रॉडवे निर्देशक टीना लैंडौ, सिम्फनी स्पेस की कार्यकारी निदेशक कैथी लैंडौ और स्टार ट्रेक के निर्देशक लेस लैंडौ के भाई थे। उनके बेटे जेमी, जोडी और उनकी पत्नी जूली लगभग चालीस साल से लैंडौ से अलग रह रहे हैं।
जॉवैरायटी के अनुसार, केवल 29 साल की उम्र में, लैंडौ ने ट्वेंटिएथ सेंचुरी फॉक्स में फीचर फिल्म प्रोडक्शन के खिताब को जीत लिया था। इस बीच उन्होंने डाई हार्ड 2, पावर रेंजर्स, लास्ट ऑफ़ द मोहिकन्स (1992), और ट्रू लाइज़ (1994) जैसी फिल्मों की कहानी को भी लिखा। फॉक्स छोड़ने के बाद, कैमरून ने उन्हें शुरू में प्लैनेट आइस नाम के एक प्रोजेक्ट में शामिल होने के लिए कहा, जो बाद में टाइटैनिक बन गया।
टाइटैनिक से मिली अलग पहचान
1997 में रिलीज हुई 'टाइटैनिक' से लैंडौ को एक अलग जगह मिली है। बता दें कि लैंडौ और कैमरून के बदौलत 'टाइटैनिक' और 'अवतार' को बेस्ट फिल्म का पुरस्कार और तीन ऑस्कर नामांकन जीते।