web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

जालंधर के दोमोरिया पुल के शिव मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई, मां त्रिपुरमालिनी जी की चौकी भी आयोजित की गई


जालंधर के दोमोरिया पुल के शिव मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई,
9/30/2024 5:16:53 PM         Kushi Rajput        Shiv temple at Domoria bridge, Jalandhar, Chauki of Maa Tripur Malini ji              

प्राचीन शिव मंदिर  दोमोरिया पुल पुरानी रेलवे रोड जालंधर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। सिद्ध शक्तिपीठ विश्वमुखी मां त्रिपुरमालिनी दरबार सहित शिव परिवार, श्री राम दरबार, श्री राधा कृष्ण दरबार, मां बगलामुखी जी दरबार, शनि देव जी, सिंदूरी हनुमान जी की दिव्य एवं आकर्षक मूर्तियां प्रतिष्ठापित की गईं। इसी पुण्य अवसर को यादगार बनाने के लिए प्राचीन शिव मंदिर में "शिव अमृतवाणी " पाठ एवं मां त्रिपुरमालिनी जी की चौकी का आयोजन किया गया। प्रख्यात गायक श्री राज कुमार सहगल जी, चीनू सहगल जी, वीनू सहगल जी, शैंकी सहगल जी, समीर सहगल जी ने चौकी में गुणगान किया। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान आचार्य मनीष तिवारी, पंडित रवि शुक्ला, पंडित राम सुमिरन, पंडित चक्र प्रशाद जोशी की तरफ से करवाया गया।

आए हुए सभी भक्तों का किया शुक्रिया 

प्राचीन शिव मंदिर प्रबंधक कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय ओम प्रकाश खोसला जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर मंदिर प्रांगण में उनकी मूर्ति की स्थापना की गई। इस अवसर पर मां त्रिपुरमालिनी जी के अनन्य भक्त विश्व विख्यात अमर भजन लेखक स्वर्गीय श्री बलबीर निर्दोष जी की मूर्ति की स्थापना भी की गई। प्राचीन शिव मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान यादव खोसला और अन्य सदस्यों सर्वश्री मानव बजाज, रमेश सहदेव, गोविंद खोसला, गुरचरण बजाज, सुनील सहदेव ने आए हुए सभी भक्तों का शुक्रिया  किया।

 

प्राचीन शिव मंदिर प्रबंधक कमेटी (रजि)  मंदिर का नवनिर्माण पिछले दो वर्षों से करवा रही है। इसी के अन्तर्गत सबसे पहले नवीनतम वैज्ञानिक मापदंडों के अनुरूप पंजाब के पहले वाटर हार्वेस्टिंग सुविधा से लैस एक सुन्दर पार्क का निर्माण किया गया। इसके उपरांत पार्किंग एरिया  का निर्माण हुआ। मंदिर के नवनिर्माण का क्रम निरंतर जारी है, इसी श्रंखला में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। 

सभी मूर्तियां जयपुर की सुप्रसिद्ध पदम् श्री स्वर्गीय अर्जुन प्रजापति जी की आर्ट गैलरी में उनके सुपुत्र राजेंद्र प्रजापति की तरफ से  मकराना एवं वियतनाम के उच्च स्तरीय मार्बल में तैयार की गईं।

श्री राम मंदिर अयोध्या जी की तर्ज पर  महाराष्ट्र के बल्हारशाह डिपो की विश्व स्तरीय सागौन की लकड़ी का उपयोग नक्काशीदार चौखट एवं दरवाजों के लिए किया गया। मंदिर के गर्भ गृह में किसी भी कृत्रिम या सिंथेटिक उत्पाद का उपयोग नहीं किया गया।। प्रभु की पालकियों, फर्श एवं दीवारों पर भी राजस्थान से मंगवाए गए संगमरमर, लाल पत्थर, ग्रेनाइट पत्थर, ग्वालियर पत्थर आदि का उपयोग किया गया।

युगों से विराजमान प्राचीन स्वयंभू शिवलिंग एवं पीपल के वृक्ष को यथावत सहेज कर आकर्षक रूप दिया गया है। ब्रह्मा, विष्णु और महेश का स्वरूप प्राचीन त्रिवेणी को भी ग्रेनाइट पत्थर से सुसज्जित किया गया है। इसके इलावा अष्टकोणीय यज्ञ शाला, लंगर वितरण के लिए रसोई घर, जोड़ा घर का निर्माण जारी है।  मंदिर को विशाल रूप देने के लिए एक आकर्षक गुंबद का डिजाइन भी तैयार किया गया है।

त्रिपुरमालिनी मां जी की चौकी में श्री राज कुमार सहगल जी और उनके साथियों ने बाऊ बलबीर निर्दोष जी द्वारा लिखी गई कालजयी भेंटों की ऐसी तान छेड़ी कि उपस्थित सभी भक्त झूमने को विवश हो गए।

उन्होंने मुख्य रूप से जो भेटें गाई वह इस प्रकार हैं :- 

 

  • 1) त्रिपुरमालिनी मां तेरे द्वार आस रख आइयां संगतां 
  • 2) माता रानी ठीक करेगी 
  • 3)माता रानीए आसां पूरीयां करीं 
  •  4) मौज तेरी माइए
  •  5)माता रानी नू सबदा खिआल ऐ असीं ऐंवें डोल जाने आ
  •  6)सब खुशियां ते खेड़े तेरे करके 
  • 7) भोग लगावांगे बादामां वाली खीर दा

 

सभी कारीगरों, मजदूरों, को किया गया सम्मानित


चौकी को विश्राम देने से पूर्व एक विशेष आयोजन में  मंदिर निर्माण में श्रम दान देने वाले सभी कारीगरों, मजदूरों, इंजीनियरों एवं डिजाइनरों को सम्मानित किया गया और उनकी कार्य निपुणता की सराहना की गई।। इसके उपरांत भोले बाबा के अटूट भंडारे का वितरण किया गया।

 

विशाल आयोजन में यह लोग थे उपस्थित 

इस विशाल आयोजन में मुख्य रूप से विधायक बावा हैनरी, विधायक रमन अरोड़ा, आप नेता दिनेश ढल्ल, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक राजेंद्र बेरी, भाजपा देहाती प्रधान अमरजीत अमरी, पूर्व मेयर जगदीश राजा, श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी के महासचिव श्री राजेश विज, वरिष्ठ पत्रकार इरविन खन्ना, अश्विनी खुराना, रमन मीर, रितिन खन्ना, दिल्ली पब्लिक स्कूल जालंधर की प्रिसिंपल रितु कौल, पुनीत खन्ना, मानव विज, रितेश विज, जगमोहन सिंह खोसला, दीपक झांजी, नीरज मितल, राजेश महेंद्रू,अमित सहगल, जितेंद्र सहगल, डॉ सतीश कपूर, हरीश सचदेवा, धर्मेंद्र तिवारी, रोहित सेठ, वीरेंद्र मलिक, रोहित मलिक, विजय थापर, विकास थापर,सचिन मानिक, रितेश विज, मनमोहन सिंह, हरप्रीत सिंह वालीया, तरुण मल्होत्रा, राजन गुप्ता, शरद अग्रवाल, डॉ सुकांत वर्मा, देवेन्द्र बजाज,अरुण कौल, संदीप विज, राजेश कपूर, वीर करन कुंद्रा, मोहिंदर तनेजा, नरेश सहगल, दिनेश सहगल, रविंदर लांबा, गौरव थापर, प्रख्यात गायक शिव भारद्वाज, वरुण मदान, प्रख्यात लेखक सोनू सागर, पवन धवन, सुदेश धवन, गिरीश कुमरा, पवन मेहता, अजय कुमरा, राजू शर्मा, जुगेश कुमरा,अरुण वर्मा, बिट्टू कुमरा, संजय कोछड़, विनय आर्य, कुलदीप भाटिया, इन्द्र मोह सिंह खोसला, बिमल गुप्ता, सोडी यादव, संजू शर्मा, इन्द्रजीत सिंह राही, राकी बाहरी, मनीष शर्मा, दमन मेहता, नीलम बजाज, पूजा खोसला, आशा मेहता, सीमा महेंद्रू,अनु खुराना, उषा विज, ज्योति झांजी, पूर्णिमा सैनी, अनमोल खुराना, अनीता तिवारी, रजनी लांबा, पूजा बुद्धिराजा, आशू बजाज, सीता बांसल, रूचि थापर, सीमा सहदेव, सोना मलिक, निहारिका मलिक, वैदेही, वंशिका, सौम्या, अमायरा उपस्थित थे।


 

'Shiv temple at Domoria bridge','Jalandhar','Chauki of Maa Tripur Malini ji'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • पंजाब के लुधियाना में बच्चे का शव बरामद, पढ़ें किसने दिया वारदात को अंजाम

    पंजाब के लुधियाना में बच्चे का शव बरामद, पढ़ें किसने दिया वारदात को अंजाम

  • ਪੇਟ ਨਾਲ ਜੁੜੀਆਂ ਸਮਸਿਆ ਤੋਂ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਹੋ? ਤਾਂ ਜਾਣੋ ਕੀ ਕਾਰਨ ਹੈ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਹੋ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਪੇਟ ਖ਼ਰਾਬ

    ਪੇਟ ਨਾਲ ਜੁੜੀਆਂ ਸਮਸਿਆ ਤੋਂ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਹੋ? ਤਾਂ ਜਾਣੋ ਕੀ ਕਾਰਨ ਹੈ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਹੋ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਪੇਟ ਖ਼ਰਾਬ

  • ਦਵਿੰਦਰ ਬੰਬੀਹਾ ਗੈਂਗ ਨੇ ਦਿੱਤੀ ਧਮਕੀ ਕਿਹਾ - ਗੋਲਡੀ ਬਰਾੜ ਤੇ ਮਨਕੀਰਤ ਔਲਖ ਤੋਂ ਲਵਾਂਗੇ ਬਦਲਾ, ਜੇ ਕਿਸੇ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਸਾਥ ਤਾਂ ਨਹੀਂ ਬਚੇਗਾ ਉਹ

    ਦਵਿੰਦਰ ਬੰਬੀਹਾ ਗੈਂਗ ਨੇ ਦਿੱਤੀ ਧਮਕੀ ਕਿਹਾ - ਗੋਲਡੀ ਬਰਾੜ ਤੇ ਮਨਕੀਰਤ ਔਲਖ ਤੋਂ ਲਵਾਂਗੇ ਬਦਲਾ, ਜੇ ਕਿਸੇ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਸਾਥ ਤਾਂ ਨਹੀਂ ਬਚੇਗਾ ਉਹ

  • दोआबा वासियों के लिए बड़ी राहत

    दोआबा वासियों के लिए बड़ी राहत , आदमपुर हवाई अड्डे पर फिर शुरू होंगी घरेलू उड़ानें

  • स्वच्छ भारत मुहिम के तहत

    स्वच्छ भारत मुहिम के तहत जालंधर नगर निगम ने कराया समारोह

  • Jalandhar : नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का एक्शन,

    Jalandhar : नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, करोड़ों की संपत्ति जब्त, नोटिस जारी

  • जमीने अधिग्रहण के बाद भी किसान नहीं छोड़ रहे कब्जा

    जमीने अधिग्रहण के बाद भी किसान नहीं छोड़ रहे कब्जा लटकता नजर आ रहा 4 हजार करोड़ से अधिक का प्रोजेक्ट

  • Jalandhar : सोढल मंदिर इलाके के पास नगर निगम की कार्रवाई,

    Jalandhar : सोढल मंदिर इलाके के पास नगर निगम की कार्रवाई, अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर

  • बिस्त दोआब नहर हुई ओवरफ्लो,

    बिस्त दोआब नहर हुई ओवरफ्लो, आस पास बसी कॉलोनी के लोगों में डर

  • चोगीटी के दोनों डंप जल्द होंगे खत्म, लोकल बॉडी मंत्री बलकार सिंह ने...

    चोगीटी के दोनों डंप जल्द होंगे खत्म, लोकल बॉडी मंत्री बलकार सिंह ने... किया दौरा

Recent Post

  • पंजाब सरकार ने इन अधिकारियों का किया ट्रांसफर,

    पंजाब सरकार ने इन अधिकारियों का किया ट्रांसफर, लिस्ट आई सामने

  • CM भगवंत मान ने बुलाया स्पेशल सेशन,

    CM भगवंत मान ने बुलाया स्पेशल सेशन, मुआवजे के नए कानूनों को देंगे मान्यता

  • आनंद कारज पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला,

    आनंद कारज पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पंजाब में भारी बारिश के आसार, अलर्ट जारी

  • आनंद कारज पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला,

    आनंद कारज पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, संगरूर DC की पोस्ट ने मचा दिया बवाल

  • जालंधर समेत पंजाब के इन इलाकों में भारी बारिश के आसार,

    जालंधर समेत पंजाब के इन इलाकों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

  • संगरूर DC की पोस्ट ने मचा दिया बवाल,

    संगरूर DC की पोस्ट ने मचा दिया बवाल, PM मोदी को लेकर कर दिया यह ट्वीट

  • अराजकता के बीच शांति : कीचड़ में खिले कमल की तरह बनो-  श्री श्री रविशंकर

    अराजकता के बीच शांति : कीचड़ में खिले कमल की तरह बनो- श्री श्री रविशंकर कीचड़ में खिले कमल की तरह बनो- श्री श्री रविशंकर

  • सिख शादी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसला,

    सिख शादी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसला, इन राज्यों को जारी किए आदेश

  • स्कूल बस और ट्रक के बीच हाईवे पर आमने-सामने टक्कर,

    स्कूल बस और ट्रक के बीच हाईवे पर आमने-सामने टक्कर, हादसे में 10 बच्चे जख्मी

  • टोल-प्लाज़ा पर खंभे से टकराई रोडवेज बस,

    टोल-प्लाज़ा पर खंभे से टकराई रोडवेज बस, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY