लोकसभा चुनाव 2024: रायबरेली उत्तर प्रदेश के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। राज्य में 80 संसदीय सीटें हैं। रायबरेली सीट में बछरावां, हरचंदपुर, रायबरेली, सरेनी और ऊंचाहार सहित पांच विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। यह निर्वाचन क्षेत्र एक सामान्य सीट है और अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित नहीं है।
कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी , समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) इस निर्वाचन क्षेत्र में मुख्य दल हैं। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने 2004, 2006 (उपचुनाव), 2009, 2014 और 2019 में लगातार पांच बार रायबरेली सीट जीती।
रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र की जनसांख्यिकीय प्रोफ़ाइल
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र में 17,02,248 मतदाता थे। इनमें से 8,96,132 पुरुष मतदाता और 8,06,066 महिला मतदाता थीं। 50 मतदाता तृतीय लिंग के थे। निर्वाचन क्षेत्र में 3,235 पोस्टल वोट थे। 2019 में रायबरेली में सेवा मतदाताओं की संख्या 4,346 थी (4,154 पुरुष और 192 महिलाएं थीं)।
2014 में रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 15,94,954 थी। इनमें से 8,57,875 पुरुष और 7,37,017 महिला मतदाता थे। इस निर्वाचन क्षेत्र में 62 मतदाता अन्य कैटेगरी के थे। निर्वाचन क्षेत्र में 12 डाक मत थे। 2014 में रायबरेली में सेवा मतदाताओं की संख्या 1,363 थी (920 पुरुष और 443 महिलाएं थी)।
रायबरेली 2019 और 2014 विजेता (उम्मीदवार और पार्टियां)
2019 के लोकसभा चुनाव में, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 1,67,178 वोटों के अंतर से लगातार पांचवीं बार (उपचुनाव सहित) सीट जीती। उन्हें 55.78 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 5,34,918 वोट मिले। उन्होंने बीजेपी नेता दिनेश प्रताप सिंह को हराया, जिन्हें 3,67,740 वोट (38.35 प्रतिशत) मिले थे. कुल वैध मतों की संख्या 9,58,556 थी।
2014 के लोकसभा चुनाव में, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने उपचुनाव सहित चौथी बार सीट जीती। उन्हें 63.80 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 5,26,434 वोट मिले। भाजपा उम्मीदवार अजय अग्रवाल को 1,73,721 वोट (21.05 प्रतिशत) मिले और वह उपविजेता रहे। गांधी ने अग्रवाल को 3,52,713 वोटों के अंतर से हराया। इस निर्वाचन क्षेत्र में डाले गए वैध मतों की कुल संख्या 8,25,136 थी। बसपा उम्मीदवार प्रवेश सिंह 63,633 वोट (7.71 प्रतिशत) के साथ तीसरे और आम आदमी पार्टी की अर्चना श्रीवास्तव 10,383 वोट (1.26 प्रतिशत) के साथ चौथे स्थान पर रही।
ये रहे विजेता
सोनिया गांधी (कांग्रेस): 2019
सोनिया गांधी (कांग्रेस): 2009
सोनिया गांधी (कांग्रेस): 2006 उपचुनाव
सोनिया गांधी (कांग्रेस): 2004
कैप्टन सतीश शर्मा (कांग्रेस): 1999
अशोक सिंह (भाजपा): 1998
अशोक सिंह (भाजपा): 1996
शीला कौल (कांग्रेस): 1991
शीला कौल (कांग्रेस): 1989
अरुण कुमार नेहरू (कांग्रेस): 1984
अरुण कुमार नेहरू (कांग्रेस): 1980 उपचुनाव
इंदिरा गांधी (कांग्रेस): 1980
राज नारायण (बीएलडी): 1977
नोटा (उपरोक्त में से कोई नहीं)
2019 में रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र में 10,252 मतदाताओं (1.07 प्रतिशत) ने नोटा का विकल्प चुना। 2014 में रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र में 5,409 मतदाताओं (0.66 प्रतिशत) ने नोटा का विकल्प चुना।
रायबरेली में मतदान प्रतिशत
- 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान डाले गए वैध वोटों की कुल संख्या 9,58,556 या 56.31 प्रतिशत थी।
- 2014 में इस लोकसभा सीट पर कुल वैध वोटों की संख्या 8,25,136 या 51.74 प्रतिशत थी।
रायबरेली चुनाव डेट
- 2019 में रायबरेली सीट पर 6 मई को वोटिंग हुई थी।
- 2014 में रायबरेली में 30 अप्रैल को मतदान हुआ था।
रायबरेली रिजल्ट डेट
- 2019 में परिणाम 23 मई को घोषित किया गया था।
- 2014 में परिणाम 16 मई को घोषित किया गया था।
मतदान केंद्रों की संख्या
- 2019 के लोकसभा चुनाव में, रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र में 1,883 मतदान केंद्र थे।
- 2014 के लोकसभा चुनाव में, रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र में 1,659 मतदान केंद्र थे।