पंजाब में बुधवार को 24 कैरेट के सोने की कीमत 80,585 हो गई है। वहीं, 22 कैरेट सोने के दाम 74,960 हो गए हैं। चांदी की कीमत भी आसमान छू रही है। गुडरिटर्न के मुताबिक, अमृतसर में चांदी की कीमत 1,04,000 रुपए हो गई है। बता दें कि त्योहारी सीजन है और महंगाई मार आम जनता को मार रही है।
पहले ही लगा लिया गया था आकलन
चंडीगढ़ सर्राफा एसोसिएशन के डायरेक्टर महेंद्र खुराना का कहना है कि जून में ही इस बात का आकलन किया गया था कि दिवाली तक सोने की कीमत 80000 और चांदी की कीमत 1 लाख तक पहुंच जाएगी। उसके अनुसार रेट में तेजी जारी है।
गहनों के बदले गहने ले रहे लोग
वहीं इस समय लोग पुराने आभूषण बेचने की बजाय नए की खरीदारी में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि दाम अभी और बढ़ सकते हैं। इसके अलावा अगर पुराने आभूषण बेचने की जरूरत भी पड़ रही है तो वह कैश लेने की जगह उसके बदले आभूषण ही ले रहे हैं।
सोने की कीमतें दिल्ली में 80,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास और चांदी की कीमत एक लाख रुपए प्रति किलोग्राम को पार कर गई है।
एक ग्राम के सिक्के भी उपलब्ध
त्योहारों के शुभ मुहूर्त में सोने चांदी की खरीद को ध्यान में रखते हुए खरीदार की जेब के अनुसार 10 ग्राम की चांदी के सिक्के के साथ ही एक ग्राम का सोने का सिक्का भी शहर की ज्वेलरी शॉप्स में उतारा गया है। इससे अपने बजट के अनुसार सोने चांदी की खरीद कर अपने अवसर को खास बना सके।
देखें पिछले दिनों के रेट
15 अक्तूबर 72900 93 हजार
16 अक्तूबर 73400 94 हजार
17 अक्तूबर 73700 94 हजार
18 अक्तूबर 74500 95 हजार
19 अक्तूबर 74900 98 हजार
20 अक्तूबर 74900 99 हजार
21 अक्तूबर 75200 1 लाख 1 हजार
22 अक्तूबर 75300 1 लाख 1 हजार
जानें बाकी बड़े शहरों की कीमत
- दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,220 रुपए है।
- मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,070 रुपए है।
- कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 73,400 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 80,070 रुपए है।
- चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,070 रुपए है।
- भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,120 रुपए है।